...तो इन्होंने वाणी को दूसरी फिल्म के लिए इंतजार करने को कहा था

मुंबई: करीब 3 साल बाद रुपहले पर्दे पर वापसी करने वाली अभिनेत्री वाणी कपूर ने कहा है कि फिल्म निर्माता आदित्य चोपड़ा ने उनसे सही फिल्म मिलने तक प्रतीक्षा करने को कहा था. वाणी ने आदित्य चोपडा के प्रोड्क्शन वाली फिल्म ‘शुद्ध देशी रोमांस’ के साथ फिल्मों में कदम रखा था. ‘शुद्ध देशी रोमांस’ में […]
मुंबई: करीब 3 साल बाद रुपहले पर्दे पर वापसी करने वाली अभिनेत्री वाणी कपूर ने कहा है कि फिल्म निर्माता आदित्य चोपड़ा ने उनसे सही फिल्म मिलने तक प्रतीक्षा करने को कहा था. वाणी ने आदित्य चोपडा के प्रोड्क्शन वाली फिल्म ‘शुद्ध देशी रोमांस’ के साथ फिल्मों में कदम रखा था.
‘शुद्ध देशी रोमांस’ में वाणी अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत संग नजर आई थी. वहीं उनकी आने वाली दूसरी फिल्म ‘बेफिक्रे’ का निर्देशन आदित्य ने खुद किया है. वाणी ने कहा, ‘मैं किसी अच्छी फिल्म की प्रतीक्षा में थी और फिर से फिल्मों में आने के लिए उत्साहित थी.’ उन्होंने बताया कि आदित्य चोपड़ा कि कारण फिल्म में फिर से आने में देरी हुई.
वाणी ने आगे बताया,’ उन्होंने (आदित्य चोपड़ा) मुझसे सही फिल्म मिलने और एक कलाकार के रूप में मुझे प्रतिष्ठित करने वाली फिल्म मिलने तक प्रतीक्षा करने को कहा था. आदित्य को यह फिल्म बनाने में दो साल का समय लगा, लेकिन मैं यह प्रतीक्षा करके खुश हूं.’ उल्लेखनीय है कि इस रोमांस-ड्रामा फिल्म में वाणी के साथ रणवीर सिंह की जोडी बनायी गयी है.
अभिनेत्री ने बताया कि उनके सह कलाकारों ने इस फिल्म के लिए उन्हें बहुत उकसाया है. उन्होंने कहा, ‘रणवीर सिंह ने मुझे बहुत उकसाया. हालांकि यह मेरी भलाई के लिए था.’ रणपीर सिंह ने कहा, ‘काफी समय बाद मैं किसी की रैगिंग कर रहा था और इसमें मुझे बहुत मजा आया.’
‘बाजीराव मस्तानी’ के अभिनेता के साथ पहली बार काम करने वाली अभिनेत्री ने कहा, कि उनके साथ काम करना बहुत मजेदार रहा. उन्होंने कहा, ‘वह काम करना बहुत आसान बना देते हैं. असलियत यह है कि वह बहुत अच्छे व्यक्ति हैं और उनकी फिल्मों से भी उनके बारे में पता चलता है.’
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




