100 करोड़ के क्लब में शामिल हुई ‘ऐ दिल है मुश्किल”, जानें ”शिवाय” की कमाई ?

मुंबई: फिल्म निर्माता करण जौहर की फिल्म ‘ऐ दिल है मुश्किल’ ने दुनिया भर में प्रद���्शित होने के एक सप्ताह के दौरान 100 करोड़ रुपये का कारोबार किया है. इस फिल्म को प्रदर्शित होने में मुश्किलों का सामना करना पड़ा है. यह रोमांटिक ड्रामा फिल्म 28 अक्तूबर को रिलीज हुयी थी. फिल्म में ऐश्वर्या राय […]
मुंबई: फिल्म निर्माता करण जौहर की फिल्म ‘ऐ दिल है मुश्किल’ ने दुनिया भर में प्रदर्शित होने के एक सप्ताह के दौरान 100 करोड़ रुपये का कारोबार किया है. इस फिल्म को प्रदर्शित होने में मुश्किलों का सामना करना पड़ा है. यह रोमांटिक ड्रामा फिल्म 28 अक्तूबर को रिलीज हुयी थी. फिल्म में ऐश्वर्या राय बच्चन, रणबीर कपूर, अनुष्का शर्मा और फवाद खान मुख्य भूमिकाओं में हैं.
फिल्म ने देश भर के सिनेमाघरों से 74.01 करोड रपये जुटाये, जबकि विदेशों में रिलीज करने से फिल्म ने 70 लाख डालर (47 करोड रुपये) एकत्रित किये. फॉक्स स्टार स्टूडियो के मुताबिक इस मार्केटिंग और वितरण को मिलाकर इस फिल्म की कुल लागत करीब 100 करोड रपये थी. जबकि फिल्म के संगीत, सेटेलाइट और डिजिटल वितरण से 75 करोड़ रपये जुटा लिये गये. शेष 25 करोड रपये की राशि देश के सिनेमाघरों से जुटायी गयी.
उन्होंने बताया, ‘हम बहुत अचंभित हैं कि दर्शकों ने इसे दीवाली की एक सफल फिल्म बना दिया और केवल छह दिनों में फिल्म ने देश में 74.01 करोड रपये का कारोबार किया.’ फॉक्स स्टार स्टूडियो के मुख्य कार्यकारी अधिकारी ने एक बयान में कहा, ‘विदेशों में भी फिल्म ने अच्छा कारोबार किया है. धर्मा प्रोडक्शन के लिए यह एक बडी उपलब्धि है, कि उसकी फिल्म ने यहां बहुत अच्छा कारोबार किया.’
हालांकि रणबीर कपूर और अनुष्का शर्मा की फिल्म ‘ऐ दिल है मुश्किल’ के साथ रिलीज होने वाली अजय देवगन की फिल्म ‘शिवाय’ इस अवधि में मात्र 64.36 करोड रपये का कारोबार ही कर सकी. उन्होंने बताया, ‘शिवाय एकल सिनेमाघरों में अच्छा कारोबार कर रही है, जबकि ‘ऐ दिल है मुश्किल’ मल्टीप्लैक्स सिनेमाघरों में छाई हुई है.’
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










