जानें, रणबीर कपूर की किस बात से बेहद प्रभावित हैं अनुष्का शर्मा ?

मुंबई: अभिनेत्री अनुष्का शर्मा ने ‘ऐ दिल है मुश्किल’ के अपने सह-कलाकार अभिनेता रणबीर कपूर के लिए कहा कि वह अभिनेता के तौर पर लंबी पारी खेलेंगे और मैं करियर के शुरुआत में उनके फिल्मों के चयन को लेकर काफी प्रभावित हूं. उनके जैसे युवा अभिनेता के लिए अपने करियर के शुरुआती सालों में ही […]
मुंबई: अभिनेत्री अनुष्का शर्मा ने ‘ऐ दिल है मुश्किल’ के अपने सह-कलाकार अभिनेता रणबीर कपूर के लिए कहा कि वह अभिनेता के तौर पर लंबी पारी खेलेंगे और मैं करियर के शुरुआत में उनके फिल्मों के चयन को लेकर काफी प्रभावित हूं. उनके जैसे युवा अभिनेता के लिए अपने करियर के शुरुआती सालों में ही इतनी अलग-अलग तरह की भूमिकाएं निभाना असामान्य है.
पिछले हफ्ते रिलीज हुई दोनों कलाकारों की फिल्म ‘ऐ दिल है मुश्किल’ बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन कर रही है. फिल्म के निर्देशक करण जौहर हैं और फिल्म में ऐश्वर्या राय भी एक अहम भूमिका में हैं. इस फिल्म में रणबीर की अदाकारी की खूब तारीफ हो रही है.
अनुष्का ने कहा, ‘रणबीर एक बहुत अच्छे अभिनेता हैं. उन्होंने हमें कुछ शानदार फिल्में दी हैं. मैं करियर के शुरुआत में फिल्मों के उनके चयन को लेकर उनसे काफी प्रभावित हूं. उन्होंने ‘रॉकेट सिंह: सेल्समैन ऑफ दि ईयर’, ‘राजनीति’, ‘बर्फी’ जैसी फिल्में की हैं. उनके जैसे युवा अभिनेता का इस तरह की भूमिकाएं निभाते देखना एक असामान्य बात है.’
फिल्म ने रिलीज के पहले दिन ही शानदार ओपनिंग करते हुए 13 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई की थी. फिल्म में शाहरुख और फवाद खान भी मुख्य भूमिका में हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










