‘एमएस धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी'' ने पार किया 100 करोड़ रुपये का आंकड़ा
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 09 Oct 2016 3:07 PM
मुंबई : मशहूर क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी की बायोपिक ‘एमएस धोनी: द अनटोलड स्टोरी’ ने बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड का आंकडा पार कर लिया है. फिल्म निर्माताओं ने बताया कि फिल्म ने 100 करोड का आकंडा पार कर लिया है और फिल्म की कुल कमाई अभी तक 103.4 करोड हुई है. फिल्म में धोनी […]
मुंबई : मशहूर क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी की बायोपिक ‘एमएस धोनी: द अनटोलड स्टोरी’ ने बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड का आंकडा पार कर लिया है. फिल्म निर्माताओं ने बताया कि फिल्म ने 100 करोड का आकंडा पार कर लिया है और फिल्म की कुल कमाई अभी तक 103.4 करोड हुई है. फिल्म में धोनी की भूमिका सुशांत सिंह राजपूत ने निभाई है.
फोक्स स्टार स्टूडियो के मुख्य कार्यकारी अधिकारी विजय सिंह ने कहा, ‘‘ एमएस धोनी की बायोपिक को मिल रहे प्यार के लिए हम बेहद आभारी हैं. भारत में नेट बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड का आकंडा पार करना, भारत के सबसे सफल कप्तान को उसकी मातृभूमि से मिले प्यार का ही नतीजा है. ‘ उन्होंने कहा, ‘‘ यह हमारे लिए एक बेहद खास फिल्म है और हम फिल्म के लिए काम करने वाले सभी लोगों और इसे एक सफल कहानी बनाने के लिए दर्शकों का धन्यवाद करते हैं. ‘ निर्देशक नीरज पांडे की यह फिल्म 30 सितंबर को रिलीज हुई थी.
फिल्म में कियारा आडवाणी, दिशा पटानी, अनुपम खेर और भूमिका चावला भी हैं. फॉक्स स्टार स्टूडियो और अरुण पांडे द्वारा निर्मित यह फिल्म भारत में 4,500 से अधिक स्क्रीनों पर रिलीज की गई थी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










