ePaper

सलमान की लकी गर्ल याद है आपको? क्लिक करें और जानें

Updated at : 29 Sep 2016 8:29 PM (IST)
विज्ञापन
सलमान की लकी गर्ल याद है आपको? क्लिक करें और जानें

मुंबई : एेश्वर्याराय की डुप्लीकेट के नाम से मशहूर स्नेहा उल्लाल याद होंगी आपको? आज वो अजमेर में ख्वाजा गरीब नवाज के दरगाह पर पहुंचीं. यहां उन्होंने दुआं मांगी. सेन्हा बॉलीवुड में कुछ खास नहीं कर पायीं. सलमान के साथ उन्होंने अपनी पहली फिल्म की थी. फिल्म का नाम लकी था लेकिन यह फिल्म सेन्हा […]

विज्ञापन

मुंबई : एेश्वर्याराय की डुप्लीकेट के नाम से मशहूर स्नेहा उल्लाल याद होंगी आपको? आज वो अजमेर में ख्वाजा गरीब नवाज के दरगाह पर पहुंचीं. यहां उन्होंने दुआं मांगी. सेन्हा बॉलीवुड में कुछ खास नहीं कर पायीं. सलमान के साथ उन्होंने अपनी पहली फिल्म की थी. फिल्म का नाम लकी था लेकिन यह फिल्म सेन्हा के लिए ज्यादा लकी साबित नहीं हुई.और, वे सुपरस्टार के साथ कैरियर की शुरुआत करने के बाद भी अनलकी बन कर रह गयीं.

undefined

इसके बाद इन्होंने कई फिल्में की लेकिन एेश्वर्या से तुलना के कारण यह अपनी अलग पहचान नहीं बना सकीं. सलमान खान ने स्नेहा को मौका दिया था. स्नेहा उनकी बहन की दोस्त थीं और पहली मुलाकात के बाद ही सलमान ने उन्हें फिल्म में काम करने का ऑफर दे दिया.

कई लोगों ने कहा कि एेश्वर्या से ब्रेकअप के बाद सलमान को सेन्हा मेंएेश्वर्या नजरआयीं, इसलिए उन्होंने बॉलीवुड में स्नेहा को लांच किया. स्नेहा ने हाल में ही बेजुबान इश्क नाम की एक फिल्म की थी. इस फिल्म में उन्होंने अपनी आंखों का रंग भी बदला.
undefined
उस वक्त खबर आयी की स्नेहा अपनी आंखों का रंग बदलने के लिए राजी नहीं थीं. लेकिन सलमान के हस्तक्षेप के बाद उन्होंने हामी भरी. स्नेहा ने अभी भी फिल्मों से रिश्ता नहीं तोड़ा है. कई बॉलीवुड पार्टी में वो नजर आतीं है. इसके अलावा वो साऊथ इंडियन फिल्में भी कर रही हैं.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola