ePaper

निर्माता होना एक असराहनीय काम : सोनू सूद

Updated at : 25 Sep 2016 5:24 PM (IST)
विज्ञापन
निर्माता होना एक असराहनीय काम : सोनू सूद

मुंबई : अपने 17 साल लंबे फिल्मी सफर में 60 से ज्यादा फिल्मों में काम चुके सोनू सूद अब निर्माता बन गए हैं, जिसके बारे उनका मनना है कि यह असराहनीय काम है फिर भी मजेदार है. ‘हैप्पी न्यू ईयर’ के अभिनेता आगामी फिल्म हॉरर कॉमेडी ‘तुतक तुतक तुतिया’ के निर्माता हैं .उनसे पूछा गया […]

विज्ञापन

मुंबई : अपने 17 साल लंबे फिल्मी सफर में 60 से ज्यादा फिल्मों में काम चुके सोनू सूद अब निर्माता बन गए हैं, जिसके बारे उनका मनना है कि यह असराहनीय काम है फिर भी मजेदार है.

‘हैप्पी न्यू ईयर’ के अभिनेता आगामी फिल्म हॉरर कॉमेडी ‘तुतक तुतक तुतिया’ के निर्माता हैं .उनसे पूछा गया क्या निर्माता बनने से पहले उन्होंने अपने दोस्त शाहरुख खान या फराह से बात की थी तो सूद ने से कहा, ‘‘सच कहूं तो नहीं. अगर मैं उनसे बात करता तो वह मुझे इसमें नहीं आने को बोलते. यह एक असराहनीय काम है.” उन्होंने कहा, ‘‘ मैं जानता हूं कि यह मुश्किल है और असराहनीय काम है.
लेकिन मैं जानता हूं कि यह कुछ ऐसा है जिससे कुछ हासिल किया जा सकता है. आपको सिर्फ अच्छे लोगों की जरुरत है.” सूद ने कहा कि जब वह इंजीनियरिंग करके अभिनेता बनने के लिए पहली बार मुंबई आए थे तो उनकी जेब में साढे पांच हजार रुपये थे और परिवार का पूरा सहयोग था, जिन्होंने उनसे कहा कि था जाओ और अपना सपना पूरा करो.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola