"ठग्स ऑफि हिन्दुस्तान" में साथ दिखेंगे आमिर और अमिताभ बच्चन
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 07 Sep 2016 6:21 PM
विज्ञापन
मुंबई : महानायक अमिताभ बच्चन और आमिर खान यश राज फिल्म्स के बैनर तले बनने वाली फिल्म ‘‘ठग्स ऑफ हिन्दुस्तान’ में एक साथ आ रहे हैं. 73 वर्षीय बच्चन और आमिर सिनेमा के इतिहास में पहली बार एक साथ आकर रपहले पर्दे को साझा करेंगें. 51 वर्षीय अभिनेता आमिर खान ने कहा कि वह बीग […]
विज्ञापन
मुंबई : महानायक अमिताभ बच्चन और आमिर खान यश राज फिल्म्स के बैनर तले बनने वाली फिल्म ‘‘ठग्स ऑफ हिन्दुस्तान’ में एक साथ आ रहे हैं. 73 वर्षीय बच्चन और आमिर सिनेमा के इतिहास में पहली बार एक साथ आकर रपहले पर्दे को साझा करेंगें.
51 वर्षीय अभिनेता आमिर खान ने कहा कि वह बीग बी साथ काम करने को लेकर काफी उत्सुक है, जिनसे वे अपने पूरे जीवन में काफी कुछ सीखा है. आमिर ने ट्वीटर पर पोस्ट किया, ‘‘ अंतत: वो पल आ ही गया जिसका मैं काफी लंबे अर्से से इंतजार कर रहा था…..वो है मेरे आइकॉन श्रीमान बच्चन के साथ काम करने का. ‘ठग्स ऑफ हिन्दुस्तान’ के लिए आदित्य, विक्टर ( विजय कृष्णा आचार्य) आपको बहुत-बहुत धन्यवाद.
मैं ऐसे लीजेंड अभिनेता के साथ काम करने को लेकर काफी उत्साहित हूं जिन्होंने मुझे जीवन भर प्रेरित किया.’ आमिर आनेवाली बायोपिक फिल्म ‘‘दंगल’ के रिलीज का इंतजार कर रहे है जिसमें वे महावीर सिंह फोगट के रुप में मुख्य किरदार निभा रहे हैं. अगले साल की शुरआत में ही आमिर यशराज बैनर के इस फिल्म की शूटिंग शुरु कर देंगे. इस फिल्म की मुख्य महिला किरदार की घोषणा शीघ्र ही कर दी जाएगी. ‘‘ठग्स ऑफ हिंदुस्तान’ 2018 की दिवाली पर रिलीज होगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










