ePaper

आदित्‍य चोपड़ा ने रणवीर सिंह को दे डाली ये सलाह ?

Updated at : 25 Jul 2016 1:52 PM (IST)
विज्ञापन
आदित्‍य चोपड़ा ने रणवीर सिंह को दे डाली ये सलाह ?

बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह इनदिनों अपनी आगामी फिल्‍म ‘बेफ्रिके’ को लेकर खासा व्‍यस्‍त हैं. हाल ही में उन्‍होंने फिल्‍म को लेकर कुछ बातें साझा की. रणवीर का कहना है कि फिल्‍म की एक शूटिंग के दौरान आदित्‍य ने देखा कि वह अनिल कपूर तरह एक्टिंग कर रहे हैं. ऐसे में आदित्‍य ने उनसे कहा कि […]

विज्ञापन

बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह इनदिनों अपनी आगामी फिल्‍म ‘बेफ्रिके’ को लेकर खासा व्‍यस्‍त हैं. हाल ही में उन्‍होंने फिल्‍म को लेकर कुछ बातें साझा की. रणवीर का कहना है कि फिल्‍म की एक शूटिंग के दौरान आदित्‍य ने देखा कि वह अनिल कपूर तरह एक्टिंग कर रहे हैं. ऐसे में आदित्‍य ने उनसे कहा कि वह खुद की तरह एक्टिंग करें.

रणवीर ने ये बातें अनिल कपूर के टीवी शो ’24 सीजन-2′ की स्‍क्रीनिंग के दौरान ये बातें कही. रणवीर ने कहा,’ पेरिस में ‘बेफ्रिके’ की शूटिंग के दौरान एक शॉट को बीच में काटते हुए आदित्‍य ने कहा कि फिर तुम अनिल की तरह एक्टिंग करने लग गये.

उन्‍होंने आगे बताया,’ तुम पर ‘दिल धड़कने दो’ का बहुत प्रभाव पड़ा है. अगले शॉट में तुम रणवीर की तरह एक्टिंग करोगे न कि अनिल की तरह.’ वहीं स्‍क्रीनिंग के दौरान रणवीर ने अनिल की तरह उनके हाव-भाव का नकल करके दिखाया.

रणवीर ने बताया कि अनिल मस्‍तीखोर और खुशमिजाज अभिनेता हैं. जब भी वे अनिल को देखते हैं तो वे भी मस्‍ती के मूड में आ जाते हैं. वहीं अनिल ने अपनी एक इच्‍छा जाहिर करते हुए बताया कि वे अनिल को अपनी बेटी सोनम के साथ एक फिल्‍म में देखना चाहते हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola