प्रत्युषा बनर्जी आत्महत्या मामला: दायर चार्जशीट में राहुल राज पर लगे 3 संगीन आरोप
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 22 Jul 2016 12:11 PM
मुंबई: टीवी अभिनेत्री प्रत्युषा बनर्जी आत्महत्या मामले में मुंबई पुलिस ने चार्जशीट दायर की दी है. पुलिस की ओर से दायर इस चार्जशीट में प्रत्युषा के ब्वॉयफ्रेंड राहुल राज सिंह को आत्महत्या के लिए उकसाने, उत्पीड़न और धमकी का दोषी ठहराया है. पुलिस ने इस मामले में कोर्ट के सामने 1000 पेज की चार्जशीट फाइल […]
मुंबई: टीवी अभिनेत्री प्रत्युषा बनर्जी आत्महत्या मामले में मुंबई पुलिस ने चार्जशीट दायर की दी है. पुलिस की ओर से दायर इस चार्जशीट में प्रत्युषा के ब्वॉयफ्रेंड राहुल राज सिंह को आत्महत्या के लिए उकसाने, उत्पीड़न और धमकी का दोषी ठहराया है. पुलिस ने इस मामले में कोर्ट के सामने 1000 पेज की चार्जशीट फाइल की है.
वहीं जब मुंबई पुलिस कोर्ट में चार्जशीट फाइल कर रही थी उस समय राहुल भी कोर्ट में मौजूद था. बता दें कि राहुल राज अभी जमानत पर बाहर हैं. कोर्ट ने उन्हें 30 जुलाई को व्यक्तिगत रूप से पेश होने को कहा है।
बताते चलें कि टीवी सीरीयल ‘बालिका वधू’ में आनंदी का किरदार निभा चुकीं 24 वर्षीय की प्रत्युषा बनर्जी का शव मुंबई स्थित कांदिवली के घर में पंखे से लटका हुआ मिला था. वहीं प्रत्यूषा की मौत पर उनके दोस्तों ने दावा किया कि था कि प्रत्यूषा बनर्जी और उसके ब्वॉयफ्रेंड राहुल राज सिंह के साथ रिश्ता ठीक नहीं चल रहा था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










