‘कॉकटेल'' गर्ल डायना पेंटी की वापसी, फर्स्टलुक आया सामने

फिल्म ‘कॉकटेल’ की अभिनेत्री डायना पेंटी तो आपको याद होगी ही. फिल्म में दीपिका पादुकोण और सैफ अली खान के होते हुए इस अभिनेत्री ने दर्शकों का मन मोहा था. वे जल्द ही आगामी फिल्म ‘हैप्पी भाग जायेगी’ से वापसी करने जा रही है. फिल्म में उनका फर्स्टलुक सामने आ गया है. फर्स्टलुक में वे […]
फिल्म ‘कॉकटेल’ की अभिनेत्री डायना पेंटी तो आपको याद होगी ही. फिल्म में दीपिका पादुकोण और सैफ अली खान के होते हुए इस अभिनेत्री ने दर्शकों का मन मोहा था. वे जल्द ही आगामी फिल्म ‘हैप्पी भाग जायेगी’ से वापसी करने जा रही है. फिल्म में उनका फर्स्टलुक सामने आ गया है.
फर्स्टलुक में वे हरे रंग के लहंगे में नजर आ रही हैं. फिल्म में वे हरप्रीत कौर का किरदार निभा रही हैं. फिल्म में उनके अलावा अभय देओल, जिम्मी शेरगिल और अली फजल भी नजर आ रहे हैं. फिल्म में वे मासूम नजर आयेंगी लेकिन उनका किरदार दमदार होगा जो हर मुसीबत का हल निकालना जानता है.

इस फिल्म के लिए डायना ने कड़ी मेहनत की है. फिल्म में उनका देसी लुक फिर देखने को मिल सकता है. फिल्म के निर्देशक मुदस्सर अजीज हैं और फिल्म के प्रोड्यूसर ‘तनु वेड्स मनु रिटर्न्स’ से सुर्खियां बटोर चुके आनंद एल रॉय हैं.
फिल्म इसी 19 अगस्त को रिलीज होनेवाली है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




