रानी मुखर्जी के बाद अब बेटी आदिरा की तसवीर आई सामने, SEE PIC

बॉलीवुड अभिनेत्री रानी मुखर्जी एकबार फिर सुर्खियों में हैं. हाल ही में बेटी आदिरा को जन्म देने के बाद पहली बार वो कैमरे में कैद हुई थी. अब उनकी बेटी आदिरा की एक क्यूट सी तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो गई है. रानी ने बेटी आदिरा को 9 दिसंबर 2015 को जन्म दिया था […]
बॉलीवुड अभिनेत्री रानी मुखर्जी एकबार फिर सुर्खियों में हैं. हाल ही में बेटी आदिरा को जन्म देने के बाद पहली बार वो कैमरे में कैद हुई थी. अब उनकी बेटी आदिरा की एक क्यूट सी तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो गई है.
रानी ने बेटी आदिरा को 9 दिसंबर 2015 को जन्म दिया था और अभी तक आदिरा को कैमरे से दूर रखा गया था. लेकिन रानी के बाद अब बेटी की तस्वीर भी सामने आ गई है. रानी ने इंस्टाग्राम पर फोटो शयर की है. बेटी का नाम दोनों के नामों के पहले अक्षर को जोड़ कर रखा गया है.
https://www.instagram.com/p/BHtRkMEAtay/
हाल ही में रानी मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट की गई जहां वे अनौपचारिक रूप में नजर आई. रानी ने काफी वेट गेन कर लिया है और उनके लुक में भी बदलाव आया है. उन्हें पहचानना थोड़ा मुश्किल हो सकता है.
https://www.instagram.com/p/BHtT6GNAalL/
रानी और यशराज बैनर के हेड और फिल्मकार आदित्य की शादी अप्रैल 2014 को हुई थी. हाल में आदित्य ने आगामी फिल्म ‘बेफ्रिके’ की शूटिंग खत्म की है.
रानी ने फिल्म ‘कुछ कुछ होता है’, ‘ब्लैक’ और ‘कभी अलविदा न कहना’ जैसी कई सुपरहिट फिल्मों में काम किया है. वे आखिरी बार वर्ष 2014 में फिल्म ‘मर्दानी’ में नजर आई थी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










