ePaper

सनी लियोनी की ये बात सुनकर टूट सकता है आपका दिल ?

Updated at : 11 Jul 2016 10:37 AM (IST)
विज्ञापन
सनी लियोनी की ये बात सुनकर टूट सकता है आपका दिल ?

मुंबई : बॉलीवुड अभिनेत्री सनी लियोनी की ये बात सुनकर उनके करोड़ो फैंस का दिल टूट सकता है. सनी का कहना है कि अभी फिल्मों में काम करने का मतलब यह नहीं है कि वह हमेशा फिल्मों में काम करती रहेंगी. वयस्क फिल्मों की अभिनेत्री सनी लिओनी वर्ष 2011 में रियलिटी शो ‘बिग बॉस’ सीजन […]

विज्ञापन

मुंबई : बॉलीवुड अभिनेत्री सनी लियोनी की ये बात सुनकर उनके करोड़ो फैंस का दिल टूट सकता है. सनी का कहना है कि अभी फिल्मों में काम करने का मतलब यह नहीं है कि वह हमेशा फिल्मों में काम करती रहेंगी.

वयस्क फिल्मों की अभिनेत्री सनी लिओनी वर्ष 2011 में रियलिटी शो ‘बिग बॉस’ सीजन पांच के जरिये भारत आईं और वर्ष 2012 में वह अपनी पहली फिल्म ‘जिस्म-2′ में नजर आईं. सनी को लगता है कि मनोरंजन उद्योग में काम करने वाले प्रत्येक व्यक्ति को वहां से निकल कर अन्य क्षेत्रों में भी काम करना चाहिए.

उन्होंने बताया ‘मै हमेशा फिल्मों में काम नही करुंगी.’ लियोनी ने कहा कि अगर आप एक कारोबारी व्यक्ति या मनोरंजन से जुडे व्यक्ति के तौर पर सफल होना चाहते हैं तो आपको हर संभव तरीका खोजना होगा.

उन्होंने कहा ‘मेरे लिए फिल्मों का सिलसिला हमेशा जारी नहीं रहेगा. अंत होगा. लेकिन सवाल भी है कि इसके बाद क्या ?’ उल्लेखनीय है कि जिस्म-2 के बाद सनी लियोनी ने ‘जैकपॉट’, ‘रागिनी एमएमएस 2′ और ‘एक पहेली लीला’ जैसी कई फिल्मों में काम किया.

शाहरुख खान की आने वाली फिल्म ‘रईस’ के लिए हाल ही में सनी लियोनी ने एक आइटम सॉंग की शूटिंग भी की है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola