क्या आपने देखा बिपाशा बसु का नया लुक ? देखें तसवीर

मुंबई : बॉलीवुड अभिनेत्री बिपाशा बसु ने हाल ही में अभिनेता करण सिंह ग्रोवर के साथ सात फेरे लिये थे. अब उन्होंने एक बार दर्शकों को हैरान करने के लिए अपने बालों को नया लुक दिया हैं. जी हां शादी के बाद अपने छोटे बालों वाला नया लुक उन्होंने इंस्टाग्राम पर अपने फैंस के लिए […]
मुंबई : बॉलीवुड अभिनेत्री बिपाशा बसु ने हाल ही में अभिनेता करण सिंह ग्रोवर के साथ सात फेरे लिये थे. अब उन्होंने एक बार दर्शकों को हैरान करने के लिए अपने बालों को नया लुक दिया हैं. जी हां शादी के बाद अपने छोटे बालों वाला नया लुक उन्होंने इंस्टाग्राम पर अपने फैंस के लिए शेयर किया है.
इस साल गर्मियों के ट्रेंड को देखते हुए 37 वर्षीय बिपाशा सिंह ग्रोवर ने बॉब कट कराया है. नए हेयरस्टाइल वाली तस्वीर के साथ बिपाशा ने लिखा है, ‘छोटे बाल बहुत पसंद हैं… लेकिन जैसे ही उन्हें कटवाया… मुझे लंबे बालों की याद आने लगी. उफ्फ्फ क्या करें?’
बिपाशा के अलावा ‘क्वीन’ स्टार कंगना रनौत ने भी अपने बाल छोटे किए हैं और उन्होंने भी बॉब कट ही कराया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










