लता-सचिन का मजाक उड़ाकर फंसे कॉमेडियन तन्मय, अब MNS के निशाने पर

नयी दिल्ली: स्वर कोकिला लता मंगेशकर और क्रिकेट जगत के चहेते खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर का मजाक बनाना एआईबी कॉमेडियन तन्मय भट्ट पर महंगा पड़ गया है. अनुपम खेर और रितेश देशमुख जैसे कई बॉलीवुड सितारों ने उनके इस मजाक की आलोचना की है और अब राज ठाकरे की पार्टी एमएनएस (मनसे) ने तन्मय के खिलाफ […]
नयी दिल्ली: स्वर कोकिला लता मंगेशकर और क्रिकेट जगत के चहेते खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर का मजाक बनाना एआईबी कॉमेडियन तन्मय भट्ट पर महंगा पड़ गया है. अनुपम खेर और रितेश देशमुख जैसे कई बॉलीवुड सितारों ने उनके इस मजाक की आलोचना की है और अब राज ठाकरे की पार्टी एमएनएस (मनसे) ने तन्मय के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है.
हाल ही में तन्मय ने अपने फेसबुक पेज पर ‘Sachin vs Lata Civil War’ नामक शीर्षक से एक वीडियो शेयर किया है. इस वीडियो में वे सचिन और लता मंगेशकर का मुखौटा पहनकर इस बात को लेकर बहस करते नजर आ रहे हैं कि विराट कोहली, सचिन से बेहतर हैं या नहीं? इस बहस में उन्होंने कई आपत्तिजनक शब्दों का इस्तेमाल भी कर डाला.
वीडियो में लता के लिए कई पंचलाइनों का इस्तेमाल किया गया जैसे कि ‘जॉन स्नो (अमेरिकी टीवी सीरिज ‘गेम ऑफ थ्रोन्स’ का एक किरदार) भी मर गया, आपको भी मर जाना चाहिए’ और ‘आपका चेहरा ऐसा दिखता है जैसे कि किसी ने आपको आठ दिन तक पानी में रखा हो.’
भारत रत्नों के अपमान को उनके फैंस कैसे बर्दाश्त कर सकते हैं. ऐसे में सोशल मीडिया पर तन्मय की आलोचना होने लगी. अनुपम खेर, रितेश देशमुख और सेलीना जेटली ने भी तन्मय की जमकर आलोचना की और माफी मांगने को कहा. वहीं इस मामले में पुलिस जांच में जुट गई है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




