AIB कॉमेडियन ने किया सचिन और लता का अपमान, अनुपम खेर -रितेश देशमुख ने लगायी फटकार

मुंबई: अनुपम खेर, रितेश देशमुख और सेलिना जेटली जैसी फिल्मी हस्तियों ने कॉमेडियन तन्मय भट्ट के एक वीडियो में क्रिकेट के महानायक सचिन तेंदुलकर और सुर साम्राज्ञी लता मंगेशकर का मजाक उडाने की आलोचना की और कहा कि ‘इसमें हास्य नहीं है. ‘ ‘सचिन वर्सेज लता सिविल वार’ शीर्षक वाले वीडियो में तन्मय 86 साल […]
मुंबई: अनुपम खेर, रितेश देशमुख और सेलिना जेटली जैसी फिल्मी हस्तियों ने कॉमेडियन तन्मय भट्ट के एक वीडियो में क्रिकेट के महानायक सचिन तेंदुलकर और सुर साम्राज्ञी लता मंगेशकर का मजाक उडाने की आलोचना की और कहा कि ‘इसमें हास्य नहीं है. ‘ ‘सचिन वर्सेज लता सिविल वार’ शीर्षक वाले वीडियो में तन्मय 86 साल की गायिका और 43 साल के क्रिकेटर दोनों के किरदार में हैं और दोनों किरदार एक दूसरे को निशाने पर लेते दिख रहे हैं.
वीडियो में लता के लिए कई पंचलाइनों का इस्तेमाल किया गया जैसे कि ‘जॉन स्नो :अमेरिकी टीवी सीरिज ‘गेम ऑफ थ्रोन्स’ का एक किरदार: भी मर गया, आपको भी मर जाना चाहिए’ और ‘आपका चेहरा ऐसा दिखता है जैसे कि किसी ने आपको आठ दिन तक पानी में रखा हो. ‘
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




