''बिग बॉस'' फेम संभावना सेठ 14 जुलाई को करेंगी शादी

टीवी रियेलिटी शो ‘बिग बॉस’ सीजन 2 की प्रतिभागी संभावना सेठ आगामी 14 जुलाई को टीवी अभिनेता अविनाश द्धिवेदी से शादी करनेवाली हैं. दोनों की मुलाकात एक डांस रियेलिटी शो के दौरान हुई थी जहां अविनाश संभावना के मेंटर थे. अंग्रेजी वेबसाइट BollywoodLife से बातचीत के दौरान संभावना ने बताया कि 12 जुलाई को संगीत […]
टीवी रियेलिटी शो ‘बिग बॉस’ सीजन 2 की प्रतिभागी संभावना सेठ आगामी 14 जुलाई को टीवी अभिनेता अविनाश द्धिवेदी से शादी करनेवाली हैं. दोनों की मुलाकात एक डांस रियेलिटी शो के दौरान हुई थी जहां अविनाश संभावना के मेंटर थे.
अंग्रेजी वेबसाइट BollywoodLife से बातचीत के दौरान संभावना ने बताया कि 12 जुलाई को संगीत और 13 जुलाई को मेहंदी की रस्म होगी.’ शादी दिल्ली में होगी. शादी पंजाबी रीति-रिवाज से होगी. शादी के बाद रिसेप्शन का भी आयोजन किया गया है.
संभावना शादी में लाल रंग का खूबसूरत लहंगा पहनने वाली हैं और रिसेप्शन में गोल्डन रंग का ड्रैस पहनने वाली हैं. संभावना हाल ही में फिल्म ‘वेलकम बैक’ में आईटम नंबर करती नजर आई थी.
https://www.instagram.com/p/BCr1CAUwenz/
https://www.instagram.com/p/BCE9BbHQeg3/
https://www.instagram.com/p/BCFkPhWQejZ/
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




