ePaper

...अब रितिक बनें शाहरुख की परेशानी का कारण! जानें कैसे ?

Updated at : 05 May 2016 11:25 AM (IST)
विज्ञापन
...अब रितिक बनें शाहरुख की परेशानी का कारण! जानें कैसे ?

बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान इनदिनों अपनी आगामी फिल्‍म ‘रईस’ की रिलीज डेट को लेकर थोड़े परेशान है. पहले वे फिल्‍म को ईद के मौके पर रिलीज करनेवाले थे लेकिन इस दौरान उनके दोस्त सलमान खान की फिल्‍म ‘सुल्‍तान’ रिलीज हो रही है. दोनों बडे बजट की फिल्‍म है इसलिये उन्‍होंने ‘रईस’ की रिलीज डेट को […]

विज्ञापन

बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान इनदिनों अपनी आगामी फिल्‍म ‘रईस’ की रिलीज डेट को लेकर थोड़े परेशान है. पहले वे फिल्‍म को ईद के मौके पर रिलीज करनेवाले थे लेकिन इस दौरान उनके दोस्त सलमान खान की फिल्‍म ‘सुल्‍तान’ रिलीज हो रही है. दोनों बडे बजट की फिल्‍म है इसलिये उन्‍होंने ‘रईस’ की रिलीज डेट को अगले साल के टाल दिया लेकिन अब उनके सामने रितिक रोशन मुसीबत बनकर खड़े हो गये हैं.

दरअसल शाहरुख ने ‘रईस’ की रिलीज डेट 26 जनवरी 2017 के लिए टाल दी है. लेकिन रितिक की फिल्‍म ‘काबिल’ की रिलीज डेट 26 जनवरी पहले से तय है. फिल्‍म के टीजर में भी इसकी पुष्टि की है. अब शाहरुख अपनी फिल्‍म की रिलीज डेट आगे बढायेंगे या फिर यह 26 जनवरी को ही रिलीज होगी यह तो समय आने पर पता चलेगा.

बतातें चलें कि ‘रईस’ की रिलीज डेट ईद के मौके पर तय था लेकिन वे सलमान की ‘सुल्‍तान’ के साथ भि़ड़ना नहीं चाहते थे. वहीं इस दीवाली के मौके पर अजय देवगन की ‘शिवाय’ और करण जौहर की फिल्‍म ‘ए दिल है मुश्किल’ रिलीज होनेवाली है. वहीं क्रिसमा के मौके पर आमिर खान की ‘दंगल’ रिलीज होनेवाली है. ऐसे में शाहरुख ने फिल्‍म को अगले साल के लिए टाल दिया.

लेकिन 26 जनवरी को भी उन्‍हें रितिक रोशन की फिल्‍म के साथ भिड़ना होगा. दरअसल उनकी दोनों पिछली फिल्‍में ‘दिलवाले’ और ‘फैन’ बॉक्‍स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं कर पाई है. ऐसे में उन्‍हें ‘रईस’ से काफी उम्‍मीदें हैं और वो इसे किसी बड़ी रिलीज के साथ नहीं जोड़ना चाहते.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola