ePaper

VIDEO पिक्चर वार : कंगना रनौत के बाद अब रितिक रोशन की बारी, पढें क्या हुआ

Updated at : 27 Apr 2016 11:41 AM (IST)
विज्ञापन
VIDEO पिक्चर वार : कंगना रनौत के बाद अब रितिक रोशन की बारी, पढें क्या हुआ

मुंबई : बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत और रितिक रोशन विवाद के बीच ‘पिक्चर वार’ जारी है. दोनों के संबंधों को लेकर एक के बाद एक नये-नये खुलासे हो रहे हैं. एक दिन पहले ही कंगना और रितिक की कुछ तस्वीरें लीक हुई थीं जिसमें ये दोनों एक पार्टी में एक साथ नजर आ रहे हैं. […]

विज्ञापन

मुंबई : बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत और रितिक रोशन विवाद के बीच ‘पिक्चर वार’ जारी है. दोनों के संबंधों को लेकर एक के बाद एक नये-नये खुलासे हो रहे हैं. एक दिन पहले ही कंगना और रितिक की कुछ तस्वीरें लीक हुई थीं जिसमें ये दोनों एक पार्टी में एक साथ नजर आ रहे हैं. इस तस्वीर में रितिक रोशन काफी रोमांटिक मूड में दिख रहे हैं और दोनों एक दूसरे से बेहद करीब थे. इस तस्वीर के सामने लाने की मंशा दोनों के बीच रिश्ते को जगजाहिर करना था.

आपको बता दें कि जो तस्वीर लीक हुई थी वो अभिनेता अर्जुन रामपाल के घर की थी. अर्जुन ने अपने घर में पार्टी रखी थी जिसमें रितिक और कंगना दोनों मौजूद थे. इस तस्वीर से उठ रहे हर सवाल का जवाब रितिक ने तस्वीरों से दिया है. इन तस्वीरों को पेश करने के बाद रितिक रोशन ने कहा कि तस्वीर के साथ छेड़छाड़ करके पेश किया गया है. जो तस्वीर लीक हुई थी वो अभिनेता अर्जुन रामपाल की है जिसे एक पार्टी के दौरान खींचा गया था.

undefined



इस पार्टी के बारे में रितिक ने कहा है कि पार्टी में रितिक सुजैन के साथ थे और उनके बहुत सारे कॉमन दोस्त भी थे. पार्टी में मौजूद सभी लोग एक दूसरे के गले लग रहे थे और साथ में तस्वीरें ले रहे थे. उन्हीं में से एक ग्रुप पिक्चर को जूम करके ये दिखाने की कोशिश की गई और छेड़-छाड़ करके यह दि खाने की कोशिश की गई कि कंगना के रितिक के साथ निजी रिश्ते में हैं.

undefined



रितिक ने कहा है कि दिसंबर 2010 की रात में ली गई यें तस्वीरें सारी कहानी बयां कर रही हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola