ePaper

सनी लियोनी बनी लेखिका, लघु कहानियां लिखीं

Updated at : 23 Apr 2016 11:46 AM (IST)
विज्ञापन
सनी लियोनी बनी लेखिका, लघु कहानियां लिखीं

मुंबई : अभिनेत्री सनी लियोनी ने बॉलीवुड में अपने अभिनय से लोगों के दिलों को जीता है और अब वह लेखिका के रूप में भी अपने कैरियर में नयी भूमिका निभाने को तैयार हैं. सनी ने ‘स्वीट ड्रीम्स’ नामक एक किताब लिखी है जिसमें 12 लघु कहानियां है. ‘मस्तीजादे’ की अभिनेत्री ने बताया कि लेखन […]

विज्ञापन

मुंबई : अभिनेत्री सनी लियोनी ने बॉलीवुड में अपने अभिनय से लोगों के दिलों को जीता है और अब वह लेखिका के रूप में भी अपने कैरियर में नयी भूमिका निभाने को तैयार हैं. सनी ने ‘स्वीट ड्रीम्स’ नामक एक किताब लिखी है जिसमें 12 लघु कहानियां है. ‘मस्तीजादे’ की अभिनेत्री ने बताया कि लेखन की बात उनके दिमाग में कभी नहीं थी लेकिन उनके पास कुछ विचार थे जिन्हें उन्होंनें कलमबद्ध नहीं किया था.’

सनी ने एक साक्षात्कार में ‘पीटीआई भाषा’ को बताया, ‘मेरे दिमाग में लेखन नहीं था. मैं वर्षों से अलग-अलग कहानियों और विचारों के बारे में सोच रही थी लेकिन वास्तव में मैंने कभी कुछ लिखा नहीं. यह पहली बार है जब मैंने इस तरह का कुछ लिखा है. जब में छोटी थी तो मैं एक डायरी रखती थी, मेरी मां ने इसे पढा और उसके बाद मैंने डायरी नहीं लिखी.’

34 वर्षीय अभिनेत्री ने बताया कि जब प्रकाशन गृह जगरनॉट बुक ने 12 लघु कहानियों के लेखन के लिए उनसे संपर्क किया तो उन्होंने इसे चुनौती के रूप में लिया और इसे तीन महीनों के भीतर पूरा किया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola