प्रत्यूषा बनर्जी आत्महत्या मामला: जांच की मांग वाली याचिका पर आज होगी सुनवाई
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 21 Apr 2016 9:55 AM
मुंबई : बंबई उच्च न्यायालय ने एक अप्रैल को कथित रुप से खुदकुशी करने वाली टीवी अभिनेत्री प्रत्यूषा बनर्जी की मां शोमा बनर्जी की इस मामले की जांच मुंबई पुलिस अपराध शाखा से कराने की मांग वाली याचिका को सुनवाई आज होगी. शोमा के वकील केटी थामस ने न्यायमूर्ति एनएच पाटिल की अध्यक्षता वाली खंडपीठ […]
मुंबई : बंबई उच्च न्यायालय ने एक अप्रैल को कथित रुप से खुदकुशी करने वाली टीवी अभिनेत्री प्रत्यूषा बनर्जी की मां शोमा बनर्जी की इस मामले की जांच मुंबई पुलिस अपराध शाखा से कराने की मांग वाली याचिका को सुनवाई आज होगी.
शोमा के वकील केटी थामस ने न्यायमूर्ति एनएच पाटिल की अध्यक्षता वाली खंडपीठ के सामने इस याचिका का उल्लेख किया और इस पर तत्काल सुनवाई की मांग करते हुए दावा किया कि बांगुर नगर पुलिस द्वारा फिलहाल की जा रही जांच गुमराह करने वाली है.
थामस ने अदालत से कहा, ‘स्थानीय पुलिस द्वारा की जा रही जांच गुमराह करने वाली है और हमें डर है कि भविष्य में यह बंद हो जाएगी. हम जांच पुलिस आयुक्त की निगरानी में अपराध शाखा को स्थानान्तरित करने की मांग कर रहे हैं.’ हालांकि पीठ ने पूछा कि अभिनेत्री के माता पिता को ऐसा क्यों लगता है कि पुलिस अपना काम नहीं कर रही है.
न्यायमूर्ति पाटिल ने कहा, ‘आपको (माता पिता) कैसे पता कि जांच गुमराह करने वाली है? पुलिस को जांच करने दीजिए. यह (खुदकुशी) हाल का मामला है.’ अधिवक्ता थामस ने कहा कि प्राथमिकी पांच अप्रैल को दर्ज हुई और पुलिस जिस तरह से आरोपी और गवाहों के बयान दर्ज कर रही है हमें डर है कि पुलिस आरोपी (राहुल राज सिंह) से मिली हुई है.
इसके बाद अदालत ने याचिका को सुनवाई के लिए आज होगी और लोक अभियोजक से थाने से सभी संबंधित रिकार्ड लाने को कहा. प्रत्यूषा के माता पिता का आरोप है कि उनकी बेटी खुदकुशी नहीं कर सकती और राहुल राज ने उसकी हत्या की होगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










