जानें, फिल्मों के बाद अब क्या करने जा रही हैं सनी लियोनी ?

मुंबई : बॉलीवुड अभिनेत्री सनी लियोनी रियलिटी शो, फिल्मों और आइटम नंबरर्स में अपना दमखम दिखाने के बाद अब फिल्म निर्माता बनने की चाहत रखती हैं. वे जल्द ही अपनी आगामी फिल्म से निर्माता के तौर पर एक नई पारी की शुरुआत करने जा रही हैं. ‘मस्तीजादे’ फिल्म की अभिनेत्री इस अनाम फिल्म में काम […]
मुंबई : बॉलीवुड अभिनेत्री सनी लियोनी रियलिटी शो, फिल्मों और आइटम नंबरर्स में अपना दमखम दिखाने के बाद अब फिल्म निर्माता बनने की चाहत रखती हैं. वे जल्द ही अपनी आगामी फिल्म से निर्माता के तौर पर एक नई पारी की शुरुआत करने जा रही हैं. ‘मस्तीजादे’ फिल्म की अभिनेत्री इस अनाम फिल्म में काम भी करेंगी. यह एक ड्रामा-थ्रिलर होगी.
उन्होंने कहा, ‘हमें इस साल जुलाई-अगस्त में शूटिंग शुरु करने की उम्मीद है. यह एक ड्रामा-थ्रिलर होगी. उम्मीद है कि फिल्म अच्छी होगी.’ अभिनेत्री ने कहा, ‘मैं इसमें अभिनय करुंगी, क्योंकि यह फिल्म के लिए सबसे अच्छा होगा. बाकी ब्यौरे पर काम चल रहा है.’
सनी ने एक सुपरहीरो फिल्म के निर्माण में भी रुचि दिखायी है और उनका कहना है कि फिल्म के बारे में सोचा जा रहा है. 34 साल की अभिनेत्री ने कहा, ‘सुपरहीरो फिल्म पर विचार किया जा रहा है. हम इस फिल्म (ड्रामा-थ्रिलर) की शूटिंग करेंगे जिसके बाद सुपरहीरो फिल्म पर कुछ काम होगा.’
सनी अब अभिनेता शाहरुख खान की फिल्म ‘रईस’ में एक आइटम नंबर में नजर आएंगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




