प्रत्युषा के ब्वॉयफ्रेंड के माता-पिता का दावा, दोनों में अनबन नहीं थी, शादी करने वाले थे
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 02 Apr 2016 1:49 PM
रांची : टीवी अभिनेत्री प्रत्युषा बनर्जी के आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है. वहीं पुलिस ने उनके ब्वॉयफ्रेंड राहुल राज सिंह को हिरासत में लिया है और उनसे पूछताछ कर रही है.इस पूरे मामले में राहुल की भूमिका को लेकर संदेह जताया जा रह है. प्रत्युषा के माता-पिता ने आजउनकेशव के पास […]
रांची : टीवी अभिनेत्री प्रत्युषा बनर्जी के आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है. वहीं पुलिस ने उनके ब्वॉयफ्रेंड राहुल राज सिंह को हिरासत में लिया है और उनसे पूछताछ कर रही है.इस पूरे मामले में राहुल की भूमिका को लेकर संदेह जताया जा रह है. प्रत्युषा के माता-पिता ने आजउनकेशव के पास नाराजगी की वजह से राहुल को जाने से भी रोका. ऐसे में प्रत्युषा के गृह राज्य झारखंड के ही रहने वाले राहुल के माता-पिता नेअपने बेटे का बचाव करते हुए कहा कि दोनों के बीच कोई अनबन नहीं थी और दोनों जल्द ही शादी करनेवाले थे.
हमारे रिपोर्टर से हुई बातचीत के दौरान राहुल के माता-पिता ने बताया कि,’ करीब डेढ़ महीने पहले ही प्रत्युषा रांची आयी थी और दोनों के बीच कोई अनबन नहीं था. प्रत्युषा के अकांउट में पैसे भी नहीं थे. राहुल पुलिस का पूरा सहयोग कर रहा है.’ राहुल के पिता हर्षवर्धन का कहना है,’ प्रत्युषा की आत्महत्या से मैं हैरान हूं.’
दरअसल मुंबई के कांदीवली स्थित फ्लैट में प्रत्युषा का शव पंखे से लटका मिला था. आत्महत्या के बाद प्रत्युषा को सबसे पहले राहुल ने ही देखा था और उसे कोकिला बेन अस्पताल लेकर पहुंचा था, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया.
पुलिस राहुल को लेकर अस्पताल पहुंची है जहां प्रत्युषा के पेरेंट्स ने उन्हें शव के पास जाने से रोक दिया है. राखी सावंत और एजाज खान जैसे कई टीवी कलाकारों ने राहुल पर सवाल उठाये हैं. खबरें तो ऐसी भी आ रही थी कि प्रत्युषा का मोबाइल भी राहुल के पास ही था.
वहीं ‘बालिका वधु’ के निर्देशक प्रदीप यादव का कहना है कि,’ प्रत्युषा ने मुझे बताया था कि वो जल्द ही राहुल से शादी करनेवाली हैं. उसने अपने जन्मदिन पर मुझे राहुल से मिलवाया था.’
यादव ने कहा है कि प्रत्युषा ने मुझे वह डायमंड रिंग भी दिखाया था, जिसे उसे राहुल से गिफ्ट में मिला था. उन्होंने यह संभावना जतायी है कि प्रत्युषा के पास इन दिनों ज्यादा काम नहीं था, इसलिए उसे पैसे की दिक्कत हो सकती है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










