VIDEO : डायरेक्टर ने ही किया खुलासा, ''कटप्पा ने बाहुबली को क्यों मारा'' ?
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 01 Apr 2016 11:06 AM
पिछले साल की सुपरहिट फिल्म ‘बाहुबली’ के सीक्वल का दर्शक बड़ी ही बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. सभी जानना चाहते है कि ‘कटप्पा ने बाहुबली को क्यों मारा’. हाल ही में फिल्ममेकर्स ने एक वीडियो शेयर किया है जिसमें फिल्म के डायरेक्टर एसएस राजामौली इस सवाल का जवाब देते हुए नजर आ रहे हैं. […]
पिछले साल की सुपरहिट फिल्म ‘बाहुबली’ के सीक्वल का दर्शक बड़ी ही बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. सभी जानना चाहते है कि ‘कटप्पा ने बाहुबली को क्यों मारा’. हाल ही में फिल्ममेकर्स ने एक वीडियो शेयर किया है जिसमें फिल्म के डायरेक्टर एसएस राजामौली इस सवाल का जवाब देते हुए नजर आ रहे हैं. इसके अलावा उन्होंने फिल्म को लेकर कई महत्वपूर्ण खुलासे भी किये हैं.
राजामौली ने इस राज से पर्दा उठाते हुए इस सवाल का जवाब दिया है. ‘बाहुबली’ को हाल ही में आयोजित 63वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार में सर्वश्रेष्ठ फिल्म का अवार्ड मिला है. जब राजामौली से पूछा गया कि ‘कटप्पा ने बाहुबली को क्यों मारा’. उन्होंने कहा,’ क्योंकि मैंने उन्हें ऐसा करने के लिए कहा था.’
राजामौली चालाकी से इस सवाल का जवाब देकर निकल गये लेकिन उन्होंने इस रहस्य से पर्दा जरुर उठाया कि सीक्वल पिछली फिल्म से ज्यादा रोमांचित और दर्शकों को हैरान करनेवाली होगी. इस वीडियो में फिल्म से जुडे और भी कई सवाल राजामौली से पूछे गये हैं.
आपको बता दें कि फिल्म ‘बाहुबली 2’ की शूटिंग चल रही है. सीक्वल में भी अभिनेता प्रभास लीड रोल में होंगे. इसके अलावा राणा दग्गूबाती, अनुष्का शेट्टी और तमन्ना भाटिया भी मुख्य भूमिका में होंगे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










