ePaper

शाहरुख संग ''रईस'' में नजर आयेंगी सनी लियोनी, कहा- ''100वें दिन का...''

Updated at : 30 Mar 2016 11:29 AM (IST)
विज्ञापन
शाहरुख संग ''रईस'' में नजर आयेंगी सनी लियोनी, कहा- ''100वें दिन का...''

अभिनेत्री सनी लियोनी धीरे-धीरे बॉलीवुड में अपनी जगह बनाने में कामयाब होती नजर आ रही है. सनी लियोनी जल्‍द ही शाहरुख खान संग ठुमके लगाती नजर आनेवाली हैं. आगामी फिल्‍म में एक आइटम सॉन्‍ग करती नजर आयेंगी. फिल्‍म में शाहरुख भी एक डिफ्रेंट अंदाज में नजर आनेवाले हैं. सनी इस फिल्‍म में काम करने को […]

विज्ञापन

अभिनेत्री सनी लियोनी धीरे-धीरे बॉलीवुड में अपनी जगह बनाने में कामयाब होती नजर आ रही है. सनी लियोनी जल्‍द ही शाहरुख खान संग ठुमके लगाती नजर आनेवाली हैं. आगामी फिल्‍म में एक आइटम सॉन्‍ग करती नजर आयेंगी. फिल्‍म में शाहरुख भी एक डिफ्रेंट अंदाज में नजर आनेवाले हैं.

सनी इस फिल्‍म में काम करने को लेकर खासा उत्‍साहित हैं. उन्‍होंने ट्विटर पर लिखा,’ शाहरुख खान, राहुल ढोलकिया और रितेश सिधवानी के साथ ‘रईस’ के 100वें दिन का हिस्सा बनने को लेकर बहुत खुश हूं.’

हाल ही में अभिनेता आमिर खान ने कहा था कि वो सनी लियोन के साथ काम करने को तैयार है. अब वे शाहरुख खान के साथ बड़े पर्दे पर दिखनेवाली हैं.

फिल्‍म इसी साल ईद के मौके पर रिलीज होनेवाली है और शाहरुख इसी फिल्‍म की शूटिंग में व्‍यस्‍त हैं. किंग खान ने कहा,’ मैं अपनी फिल्‍म में किसी को कास्‍ट नहीं करता हूं यह डायरेक्‍टर का काम है. लेकिन सनी लियोन के साथ मौका मिला तो मुझे खुशी होगी.’

उन्‍होंने आगे कहा,’ हर कलाकार को अपनी योग्‍यता के आधार पर काम मिलता है, सनी लियोन में वो बात है.’ वहीं सनी लियोन ने कहा,’ मैं तो शाहरुख खान के इंतजार में हूं.’

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola