‘किक 2'' की स्क्रिप्ट जल्द होगी पूरी, सलमान होंगे लेकिन जैकलीन नहीं

मुंबई : फिल्म निर्माता-निर्देशक साजिद नाडियाडवाला ने कहा कि वह सलमान खान अभिनीत ‘किक’ के सीक्वल की पटकथा पर काम कर रहे हैं. साजिद द्वारा निर्देशित ‘किक’ इसी नाम से बनी एक तेलगू फिल्म की रीमेक थी. फिल्म में सलमान के साथ जैकलीन फर्नांडिस मुख्य भूमिका में थी. फिल्म बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर साबित हुई […]
मुंबई : फिल्म निर्माता-निर्देशक साजिद नाडियाडवाला ने कहा कि वह सलमान खान अभिनीत ‘किक’ के सीक्वल की पटकथा पर काम कर रहे हैं. साजिद द्वारा निर्देशित ‘किक’ इसी नाम से बनी एक तेलगू फिल्म की रीमेक थी. फिल्म में सलमान के साथ जैकलीन फर्नांडिस मुख्य भूमिका में थी.
फिल्म बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर साबित हुई थी. साजिद ने कहा, ‘हम अब भी लेखन कर रहे हैं. यह पटकथा लेखन के दौर में है. फिल्म पर अगले साल काम शुरु हो जाएगा. दबाव है लेकिन हम पटकथा पर कडी मेहनत कर रहे हैं.’
फिल्म में सलमान के साथ मुख्य किरदार के लिए अभिनेत्री का चयन नहीं हुआ है. इसके लिए जिन अभिनेत्रियों के नाम की अटकलें लगायी जा रही हैं उनमें ऐमी जैक्सन, सोनाक्षी सिन्हा और कीर्ति सैनॉन शामिल हैं. सलमान ने इस बात का खुलासा पहले ही कर दिया था कि जैकलीन सीक्वल में नहीं होंगी.
फिलहाल सलमान इनदिनों अपनी आगामी फिल्म ‘सुल्तान’ की शूटिंग कर रहे हैं. फिल्म में वे एक रेसलर की भूमिका निभा रहे हैं और पहली बार अनुष्का शर्मा के साथ शेयर कर रहे हैं. फिल्म का पोस्टर रिलीज हो चुका है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




