वीडियो में देखें शाहरुख-सलमान का यराना, फिर दिखे एकसाथ

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 09 Mar 2016 11:55 AM

विज्ञापन

भले ही इस ईद पर अभिनेता शाहरुख खान की ‘रईस’ और सलमान खान की फिल्‍म ‘सुल्‍तान’ की भिड़ंत होनेवाली है लेकिन इससे दोनों की दोस्‍ती में फर्क नहीं पड़ने वाला है. क्‍योंकि जब भी दोनों को एकदूसरे से मिलने का मौका मिलता है दोनों आमने-सामने हो जाते हैं. कुछ ऐसा ही नजारा हाल ही में […]

विज्ञापन

भले ही इस ईद पर अभिनेता शाहरुख खान की ‘रईस’ और सलमान खान की फिल्‍म ‘सुल्‍तान’ की भिड़ंत होनेवाली है लेकिन इससे दोनों की दोस्‍ती में फर्क नहीं पड़ने वाला है. क्‍योंकि जब भी दोनों को एकदूसरे से मिलने का मौका मिलता है दोनों आमने-सामने हो जाते हैं. कुछ ऐसा ही नजारा हाल ही में देखने को मिला जब शाहरुख ने सलमान को सरप्राइज दिया.

दरअसल मुंबई के दादा साहेब फिल्म चित्रनाग्री में इनदिनों ‘सुल्‍तान’ की शूटिंग जोर-शोर से चल रही है. इसके बगल में ही शाहरुख के ‘रईस’ की शूटिंग हो रही है. जैसे ही शाहरुख को इसकी भनक लगी वो सलमान से मिलने उनके सेट पर पहु्ंच गये. खबरों की मानें तो दोनों गर्मजोशी से एकदूसरे से मिले और कुछ वक्‍त भी बिताया.

आपको बता दें कि ‘सुल्‍तान’ में सलमान एक रेसलर की भूमिका निभा रहे हैं. फिल्‍म में अभिनेत्री अनुष्‍का शर्मा भी होंगी जो रेसलर की ही भूमिका में दिखेंगी. वहीं फराह खान फिल्‍म के एक गाने की कोरियोग्राफी कर रही हैं. सलमान और अनुष्‍का दोनों ही इस फिल्‍म के लिए खूब पसीना बहा रहे हैं.

गौरतलब है कि अनुष्‍का ने शाहरुख के साथ बॉलीवुड में डेब्‍यू किया था. शाहरुख ‘रईस’ में एक व्‍यापारी के किरदार में नजर आयेंगे. फिल्‍म में शाहरुख का एक डिफ्रेंट अंदाज दर्शकों को देखने को मिलेगा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola