ePaper

JNU विवाद पर बोले प्रकाश झा,'' बड़ी कामेडी है...''

Updated at : 23 Feb 2016 9:44 AM (IST)
विज्ञापन
JNU विवाद पर बोले प्रकाश झा,'' बड़ी कामेडी है...''

मुंबई : फिल्मकार प्रकाश झा ने कहा है कि देश में चल रही राष्ट्रप्रेम और राष्ट्रविरोध को लेकर चर्चा ‘बड़़ी कामेडी’ है. 63 वर्षीय निर्देशक ने कहा कि देश में जब तक ‘असहिष्णुता’ का मुद्दा ठंडा होता राष्ट्रप्रेम और राष्ट्रविरोधी होने को लेकर नया मुद्दा आ गया. जेएनयू विवाद को लेकर पूछे जाने पर झा […]

विज्ञापन

मुंबई : फिल्मकार प्रकाश झा ने कहा है कि देश में चल रही राष्ट्रप्रेम और राष्ट्रविरोध को लेकर चर्चा ‘बड़़ी कामेडी’ है. 63 वर्षीय निर्देशक ने कहा कि देश में जब तक ‘असहिष्णुता’ का मुद्दा ठंडा होता राष्ट्रप्रेम और राष्ट्रविरोधी होने को लेकर नया मुद्दा आ गया.

जेएनयू विवाद को लेकर पूछे जाने पर झा ने कहा, ‘मुझे लगता है कि जो चल रहा वो बडी कामेडी है. मैं इसे बडी कामेडी के तौर पर देखता हूं. हमारे देश में जहां इस कामेडी के पहले पूरी चर्चा सहिष्णुता, असहिष्णुता को लेकर हो रही थी अब राष्ट्रप्रेम और राष्ट्रविरोधी की कामेडी आ गयी है.’

उन्होंने कहा कि यह ऐसा समाज है जो विचार और विचारधारा के मुद्दे से जूझते रहता है. लोकतंत्र की बात है तो हम काफी युवा हैं. अच्छा है कि लोग इस बारे में बात करते हैं और विचारों के साथ आते हैं. झा अपनी आगामी फिल्म ‘जय गंगाजल’ के गाने के लांच के दौरान बोल रहे थे.

उन्होंने कहा, ‘मुझे तो यह गजब लगता है. बहुतों के लिए दुखद है कि ऐसी चीजें हुयी, लेकिन फिर आपको अहसास होता है कि यह तो जीवन का हिस्सा है. हर दिन हम इससे जूझते हैं. चीजों पर सवाल उठता है, विरोध होता है और समझा जाता है.’

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola