‘मेरी प्यारी बिन्दु'' में परिणीति संग काम करने को लेकर उत्साहित हैं आयुष्मान

मुंबई : बॉलीवुड अभिनेता आयुष्मान खुराना प्रेम पर आधारित अपनी आने वाली फिल्म ‘मेरी प्यारी बिन्दु’ में परिणीति चोपडा के साथ काम करने को लेकर उत्साहित हैं. यश राज बैनर के तले बन रही फिल्म की घोषणा परिणीति ने एक खास वीडियो के जरिए किया जिसमें वह एक गीत गाती नजर आ रही हैं. दोनों […]
मुंबई : बॉलीवुड अभिनेता आयुष्मान खुराना प्रेम पर आधारित अपनी आने वाली फिल्म ‘मेरी प्यारी बिन्दु’ में परिणीति चोपडा के साथ काम करने को लेकर उत्साहित हैं. यश राज बैनर के तले बन रही फिल्म की घोषणा परिणीति ने एक खास वीडियो के जरिए किया जिसमें वह एक गीत गाती नजर आ रही हैं. दोनों पहली बार इस फिल्म में एकसाथ नजर आ रहे हैं.
आयुष्मान ने बताया, ‘परिणीति के साथ काम करने को लेकर मैं वास्तव में उत्साहित हूं. मुझे लगता है कि वह वर्तमान समय की अच्छी अभिनेत्रियों में से एक है. उसमें काफी विविधता भी है. और इस फिल्म के जरिए आप यह भी जान जाएंगे कि वह अच्छा गाती भी है.’ ‘मेरी प्यारी बिन्दु’ का निर्माण मनीष शर्मा कर रहे हैं जबकि अक्षय रॉय इस फिल्म के जरिए अपने निर्देशकीय पारी की शुरुआत कर रहे हैं.
खुराना ‘विक्की डोनर’ में ‘पानी दा रंग’ और ‘नौटंकी साला’ में ‘सडी गली आजा’ जैसे कई लोकप्रिय गीतों को अपनी आवाज दे चुके हैं. अभिनेता का मानना है कि फिल्मों में काम की तुलना में सीधे प्रस्तुति के दौरान त्वरित प्रतिक्रिया मिलती हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




