करीना ने तोड़ी ''नो किसिंग पॉलिसी'', अर्जुन को किया किस

बॉलीवुड अभिनेत्री करीना कपूर और अभिनेता अर्जुन कपूर की आगामी फिल्म ‘की एंड का’ का नया पोस्टर रिलीज हो गया है. इस पोस्टर में दोनों सितारे एकदूसरे को किस करते नजर आ रहे हैं. वहीं आर बाल्की की इस फिल्म के लिए करीना ने ‘नो किसिंग पॉलिसी’ तोड़ दी है. इस फिल्म में करीना घर […]
बॉलीवुड अभिनेत्री करीना कपूर और अभिनेता अर्जुन कपूर की आगामी फिल्म ‘की एंड का’ का नया पोस्टर रिलीज हो गया है. इस पोस्टर में दोनों सितारे एकदूसरे को किस करते नजर आ रहे हैं. वहीं आर बाल्की की इस फिल्म के लिए करीना ने ‘नो किसिंग पॉलिसी’ तोड़ दी है. इस फिल्म में करीना घर चलाने के लिए ऑफिस में काम करती है और पति घर संभालता है.
Kabir & Kia hope u have an awesome Valentine s day…#KiAndKa pic.twitter.com/Srp6W9YPmQ
— arjunk26 (@arjunk26) February 13, 2016
दरअसल करीना ने पति सैफ अली खान के साथ एक ‘नो किसिंग पॉलिसी’ की थी, जिसके तहत दोनों ऑनस्क्रीन दूसरे एक्टर्स के साथ किसिंग सीन नहीं करेंगे. लेकिन करीना ने अर्जुन को किस कर इस पॉलिसी को तोड़ दिया है. इससे पहले भी एक पोस्टर रिलीज हुआ था जिसमें करीना अर्जुन को मंगलसूत्र पहनाती नजर आ रही थी.
दोनों की जोड़ी पहली बार एकसाथ दर्शकों को एंटरटेन करती नजर आयेंगी. फिल्म में अमिताभ बच्चन और जया बच्चन भी मेहमान भूमिका में दिखाई देंगे. करीना कॉरपोरेट कंपनी में उंचे पद पर काम करनेवाली महिला के किरदार में दिखाई देंगी. अपने बयान में आर बाल्की ने इस बात का भी खुलासा किया था कि दोनों को कई घंटों तक एक कमरे में बंद कर दिया जाता था जिससे वे अपने किरदार को और अचछे से निभा सकें.
बाल्की इससे पहले ‘चीनी कम’ और ‘पा’ का निर्देशन की चुके हैं. दोनों ही फिल्में बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट रही थी. करीना इससे पहले फिल्म ‘बजरंगी भाईजान’ में नजर आ चुकी हैं. वहीं अर्जुन कपूर टीवी रियेलिटी शो ‘खतरों के खिलाड़ी- कभी कीड़ा कभी पीड़ा’ को होस्ट कर रहे हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




