जानें, करिश्मा से तलाक ले रहे संजय कपूर को सता रहा है कौन सा डर ?

बॉलीवुड अभिनेत्री करिश्मा कपूर और संजय कपूर के तलाक का मामला मुबंई के बांद्रा की एक फैमिली कोर्ट में चल रहा है. हाल ही में संजय ने एक याचिका दायर की थी जिसमें उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा था करिश्मा ने सिर्फ पैसों के लिए उनसे शादी की और बहुत चालाकी से अपने ऐशो-आराम के […]
बॉलीवुड अभिनेत्री करिश्मा कपूर और संजय कपूर के तलाक का मामला मुबंई के बांद्रा की एक फैमिली कोर्ट में चल रहा है. हाल ही में संजय ने एक याचिका दायर की थी जिसमें उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा था करिश्मा ने सिर्फ पैसों के लिए उनसे शादी की और बहुत चालाकी से अपने ऐशो-आराम के लिए उन्हें परिवार से दूर कर दिया.
वहीं अब संजय कपूर यह चाहते है कि इस मामले को दिल्ली ट्रांसफर कर दिया जाये. उन्हें इनदिनों माफिया का डर सता रहा है. उन्होंने सुप्रीम कोर्ट से गुहार लगाई है कि इस मामले को दिल्ली ट्रांसफर कर दिया जाये. उन्हें यहां माफिया से खतरा है. खबरों की मानें तो अंडरवर्ल्ड डॉन रवि पुजारी ने उन्हें जान से मारने की धमकी दी है. संजय कपूर का मानना है कि इस मामले की सुनवाई दिल्ली में हो.
संजय कपूर की गिनती देश के बड़े उद्योगपतियों में होती है. उनके वकील ने सुप्रीम कोर्ट को बताया था कि उन्हें माफिया की ओर से जान से मारने की धमकी मिली थी. कोर्ट को इस बारे में फैसला करने में लगभग दो हफ्ते का समय लगेगा.
करिश्मा और संजय के दो बच्चे (समायरा और कियान) हैं. दोनों बच्चों की कस्टडी का मुद्दा अभी कोर्ट में ही है. फिलहाल बच्चे अभी मां करिश्मा कपूर के साथ ही रहते हैं.आपको बता दें कि दोनों की शादी वर्ष 2003 में हुई थी. बड़ी बेटी समायरा वर्ष 2005 में और बेटा कियान वर्ष 2010 में पैदा हुआ था. इससे पहले करिश्मा ने आरोप लगाया था कि संजय पर उनके साथ दुर्व्यवहार करने, शराबी होने और धोखा देने का आरोप लगाया था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










