ePaper

क्‍यों ''सरबजीत'' की पत्नी से मिलने के लिए उत्साहित है ऋचा चड्ढा

Updated at : 12 Feb 2016 3:12 PM (IST)
विज्ञापन
क्‍यों ''सरबजीत'' की पत्नी से मिलने के लिए उत्साहित है ऋचा चड्ढा

मुंबई : बॉलीवुड अभिनेत्री ऋचा चड्ढा मौत की प्रतीक्षा में जेल में बंद सरबजीत सिंह की पत्नी सुखप्रीत से मिलने वाली हैं. ऋचा सरबजीत की कहानी पर आधारित फिल्म में किरदार निभा रही हैं. फिल्म का निर्देशक उमंग कुमार कर रहे हैं. फिल्म की कहानी सरबजीत की बहन दलबीर कौर के नजरिये से पेश की […]

विज्ञापन

मुंबई : बॉलीवुड अभिनेत्री ऋचा चड्ढा मौत की प्रतीक्षा में जेल में बंद सरबजीत सिंह की पत्नी सुखप्रीत से मिलने वाली हैं. ऋचा सरबजीत की कहानी पर आधारित फिल्म में किरदार निभा रही हैं. फिल्म का निर्देशक उमंग कुमार कर रहे हैं. फिल्म की कहानी सरबजीत की बहन दलबीर कौर के नजरिये से पेश की गयी है.

दलबीर कौर का किरदार ऐश्वर्या राय बच्चन अदा कर रही हैं, जबकि रणदीप हुड्डा फिल्म के शीर्षक चरित्र में हैं. फिल्म के कलाकारों और तकनीकी दल के सदस्यों का चयन शुरु हो गया है और जल्द ही सरबजीत के जीवन से संबंधित पंजाब के गांवों में इसका फिल्मांकन शुरु होने वाला है.

ऋचा ने एक बयान में कहा, ‘मैं सुखप्रीत से मिलना चाहती हूं. जब आप किसी वास्तविक किरदार का चरित्र निभाते हैं तो एक अतिरिक्त जिम्मेदारी जुड जाती है और मुझे लगता है कि मैं इस कहानी के मानवीय पक्ष को बेहतरीन मानवीय भाव भंगिमा के साथ प्रस्तुत कर सकूंगी.’

फिल्म में दर्शन कुमार ने पाकिस्तानी वकील अवैस शेख का किरदार निभाया है, जिसने सरबजीत को न्याय दिलाने में कोई कसर नहीं छोडी. फिल्म 19 मई को प्रदर्शित की जाएगी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola