सामने आया प्रकाश झा का गुस्सा, प्रियंका ने किया वीडियो शेयर
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 08 Feb 2016 4:52 PM
लॉस एंजिलिस : बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा का कहना है कि ‘जय गंगाजल’ के उनके निर्देशक प्रकाश झा एक महान फिल्मकार हैं लेकिन अगर वह अपना आपा खो देते हैं तो काफी खतरनाक साबित हो सकते हैं. ‘क्वांटिको’ की 33 वर्षीया अभिनेत्री ने बताया कि दूसरे को गुस्से का शिकार होते देख कर मजा आ […]
लॉस एंजिलिस : बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा का कहना है कि ‘जय गंगाजल’ के उनके निर्देशक प्रकाश झा एक महान फिल्मकार हैं लेकिन अगर वह अपना आपा खो देते हैं तो काफी खतरनाक साबित हो सकते हैं. ‘क्वांटिको’ की 33 वर्षीया अभिनेत्री ने बताया कि दूसरे को गुस्से का शिकार होते देख कर मजा आ सकता है लेकिन आप खुद पीडित होते हैं तो यह मुश्किल होता है.
अपने टीवी कार्यक्रम के दूसरे सत्र पर काम करने के लिए इस समय अमेरिका आयी प्रियंका ने इंस्टाग्राम पर झा का एक वीडियो डाला है जिसमें वह ठीक से काम नहीं करने वाले अपने क्रू सदस्यों पर चिल्ला रहे हैं.
https://www.instagram.com/p/BBg9_kFJs9M/
उन्होंने वीडियो के साथ लिखा है कि प्रकाश झा के बारे में यहां जानकारी में कम तथ्य है… एक बेहतरीन निर्देशक होने के साथ ही वह अपना आपा भी खो देते हैं और खतरनाक हो जाते हैं. पार्श्व में चार मार्च को फिल्म के प्रसारित होने के संदेश के साथ वीडियो की समाप्ति हो जाती है. ‘जय गंगाजल’ में प्रियंका एक पुलिस अधिकारी की भूमिका में है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










