कार्यक्रम के लिए कोलकाता पहुंचे गुलाम अली

कोलकाता : पाकिस्तानी गजल गायक गुलाम अली एक कार्यक्रम में अपने फन का प्रदर्शन करने के लिए कोलकाता पहुंच गए हैं. राज्य अल्पसंख्यक मामले एवं मदरसा शिक्षा विभाग ने इसका आयोजन किया है जिसकी मुख्यमंत्री ममता बनर्जी प्रभारी मंत्री हैं. छोटे और मंझोले उद्योगों के लिए आयोजित व्यापार मेले के एक उद्घाटन कार्यक्रम मे अली […]
कोलकाता : पाकिस्तानी गजल गायक गुलाम अली एक कार्यक्रम में अपने फन का प्रदर्शन करने के लिए कोलकाता पहुंच गए हैं. राज्य अल्पसंख्यक मामले एवं मदरसा शिक्षा विभाग ने इसका आयोजन किया है जिसकी मुख्यमंत्री ममता बनर्जी प्रभारी मंत्री हैं. छोटे और मंझोले उद्योगों के लिए आयोजित व्यापार मेले के एक उद्घाटन कार्यक्रम मे अली अपने फन का प्रदर्शन करेंगे.
नेताजी इंडोर स्टेडियम में कल शाम होने वाले इस कार्यक्रम में ममता भी शरीक हांेगे. अल्पसंख्यक विकास एवं वित्त निगम के अध्यक्ष एवं तृणमूल सांसद सुल्तान अहमद ने कहा, ‘‘यहां उनकी मेजबानी कर हम बहुत खुश हैं.” उन्होंने कहा कि कार्यक्रम के लिए टिकटें नहीं बेची जा रही और सिर्फ आमंत्रण पर प्रवेश दिया जाएगा.
गौरतलब है कि पिछले साल शिवसेना ने मुंबई में अली के कार्यक्रम को बाधित करने की धमकी देते हुए कहा था कि जब तक सीमा पार से पैदा हो रहा आतंकवाद नहीं रुकता है तब तक शहर में किसी भी पाकिस्तानी कलाकार को अपना कार्यक्रम पेश नहीं करने दिया जाएगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




