दाउद की बहन हसीना की भूमिका निभा सकती हैं सोनाक्षी
Updated at : 10 Jan 2016 10:18 PM (IST)
विज्ञापन

मुंबई: अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा अंडरवर्ल्ड डॉन दाउद इब्राहिम की बहन हसीना के जीवन पर आधारित फिल्म में नजर आ सकती हैं. उन्होंने कहा कि वह फिल्म की कहानी को लेकर आश्चर्यचकित हैं. ऐसी खबर है कि सोनाक्षी को ‘‘हसीना- द क्वीन ऑफ मुंबई” नाम की फिल्म में हसीना की भूमिका निभाने के लिए अंतिम रूप […]
विज्ञापन
मुंबई: अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा अंडरवर्ल्ड डॉन दाउद इब्राहिम की बहन हसीना के जीवन पर आधारित फिल्म में नजर आ सकती हैं. उन्होंने कहा कि वह फिल्म की कहानी को लेकर आश्चर्यचकित हैं. ऐसी खबर है कि सोनाक्षी को ‘‘हसीना- द क्वीन ऑफ मुंबई” नाम की फिल्म में हसीना की भूमिका निभाने के लिए अंतिम रूप से चुन लिया गया है.
सोनाक्षी ने कहा, ‘‘हम अभी इस पर चर्चा कर रहे हैं. फिल्म को साइन करने से पहले मैं इस पर बात नहीं करना पसंद करुंगी.” अपूर्व लखिया द्वारा निर्देशित की जा रही यह फिल्म अंडरवर्ल्ड डॉन की बहन हसीना के जीवन पर आधारित है जिसमें हसीना के भावनात्मक पक्ष को बताया गया है. सोनाक्षी ने कहा, ‘‘मैं हैरान नहीं थी… मुझे अच्छा महसूस हुआ कि निर्माताओं को लगता है मैं इस तरह की सशक्त भूमिका निभा सकती हूं. मैं फिल्म की कहानी को लेकर आश्चर्यचकित थी क्योंकि इस तरह की भूमिका मैंने पहले कभी नहीं निभाई है.” यह पूछे जाने पर कि क्या सोनाक्षी फिल्म साइन करने से पहले चिंतित हैं, उनका जवाब था ‘‘नहीं, बिल्कुल नहीं.’
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




