ePaper

...तो इस अभिनेता के साथ काम करने को बेताब हैं जूही चावला

Updated at : 04 Jan 2016 10:49 AM (IST)
विज्ञापन
...तो इस अभिनेता के साथ काम करने को बेताब हैं जूही चावला

मुंबई : अभिनेता शाहरुख खान के साथ ‘यस बॉस’, ‘राजू बन गया जेंटलमेन’, ‘डर’ जैसी यादगार फिल्में देने वाली अभिनेत्री जूही चावला का कहना है कि वह एक बार फिर किंग खान के साथ काम करने के लिए तैयार हैं. आखिरी बार वर्ष 2005 में ‘पहेली’ में नजर आई इस जोडी की केमिस्टरी पर्दे पर […]

विज्ञापन

मुंबई : अभिनेता शाहरुख खान के साथ ‘यस बॉस’, ‘राजू बन गया जेंटलमेन’, ‘डर’ जैसी यादगार फिल्में देने वाली अभिनेत्री जूही चावला का कहना है कि वह एक बार फिर किंग खान के साथ काम करने के लिए तैयार हैं. आखिरी बार वर्ष 2005 में ‘पहेली’ में नजर आई इस जोडी की केमिस्टरी पर्दे पर और निजी जीवन में बहुत अच्छी है.

यही वजह है कि दोनों एक दूसरे की फिल्मों में विशेष भूमिकाओं में नजर आते हैं. ‘दिलवाले’ के जरिये शाहरुख और काजोल की ऑन स्क्रीन जोडी ने वापसी की है. यह पूछे जाने पर कि शाहरुख और जूही को दर्शक कब एक साथ देख पाएंगे, जूही ने कहा ‘‘अगली बार जब आप शाहरुख के साथ साक्षात्कार करें तो उन्हीं से आप यह सवाल पूछ लें। अगर मेरा बस चले तो मैं इसी साल उनके साथ काम करुंगी। यह तो पटकथा और निर्माता पर निर्भर करता है जो हम लोगों को एक साथ लेने के लिए हां कहेंगे. लेकिन मुझे उनके साथ फिर से काम करना अच्छा लगेगा.’

जूही ने अब तक ‘दिलवाले’ नहीं देखी है और उनका कहना है ‘फिल्म के बारे में कई बातें ऐसी सुनीं जो ठीक नहीं लगीं. इसलिए मैंने सोचा कि इसे न … ठीक है. अगर मैं नहीं देखती कि यह कोई बडी बात नहीं है.’ अपनी पहली फिल्म ‘कयामत से कयामत तक’ में आमिर खान के साथ नजर आईं जूही उनके साथ भी काम करना चाहती हैं. ‘आमिर और शाहरुख मेरे पसंदीदा सितारे हैं. मेरा केरियर उनके साथ आगे बढा है. मैं आमिर के साथ काम जरुर करना चाहूंगी.’

बहरहाल, जूही सबसे पहले सलमान खान के साथ काम करना चाहती हैं क्योंकि अब तक दोनों ने साथ काम नहीं किया है. ‘वास्तव में मुझे सलमान के साथ काम करना चाहिए. हमने कभी साथ काम नहीं किया है.’

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola