ePaper

सोनाक्षी बोलीं,'' मैं क्‍लासिकल सॉन्‍ग्‍स नहीं गा सकती क्‍योंकि...''

Updated at : 31 Dec 2015 1:55 PM (IST)
विज्ञापन
सोनाक्षी बोलीं,'' मैं क्‍लासिकल सॉन्‍ग्‍स नहीं गा सकती क्‍योंकि...''

बॉलीवुड अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा का कहना है कि वह क्लासिकल गाने नहीं गा सकती क्योंकि उनकी आवाज हिप-हॉप और रैप नंबर्स पर ज्‍यादा सूट करती है. पिछले दिनों सोनाक्षी का वीडियो सॉन्‍ग ‘आज मूड इश्कहोलिक है’ रिलीज किया गया था. इस गाने का म्यूजिक मीत ब्रदर्स ने कंपोज किया था. इस गाने में सोनाक्षी हीप-हॉप […]

विज्ञापन

बॉलीवुड अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा का कहना है कि वह क्लासिकल गाने नहीं गा सकती क्योंकि उनकी आवाज हिप-हॉप और रैप नंबर्स पर ज्‍यादा सूट करती है. पिछले दिनों सोनाक्षी का वीडियो सॉन्‍ग ‘आज मूड इश्कहोलिक है’ रिलीज किया गया था. इस गाने का म्यूजिक मीत ब्रदर्स ने कंपोज किया था. इस गाने में सोनाक्षी हीप-हॉप स्‍टाइल में नजर आई थी.

सोनाक्षी का कहना है कि, ‘मैं इस बात से वाकिफ हूं कि मैं सभी तरह के गाने नहीं गा सकती. मैं क्‍लासिकल गाने नहीं गा सकती. मैं रैपर टाइप के गाने ज्‍यादा पसंद करती हूं. मैं ऐसे गानों को खुद भी बहुत इंज्‍वॉय करती हूं. मुझे यह आसान भी लगता है. ये गाने मेरी आवाज को शूट करते हैं. मैं हीप-हॉप और रैपर टाइप के गाने गाती रहूंगी.’

सोनाक्षी ने आगे कहा,’ मुझे हमेशा से गाने का बहुत शौक था. जब भी कोई गाना रिलीज होता था तो मैं अपने हाथों में माइक लेकर इस गाने के लिरिक्‍स याद करती थी. मेरी मां ने मेरे इस शौक को देखते हुए मेरे लिए एक टीचर का भी अरेंज किया था. लेकिन अचानक उन्‍होंने आना बंद कर दिया जिससे मेरा गाने को सपना फिर से अधूरा रह गया.’

सोनाक्षी जल्‍द ही आगामी फिल्‍म ‘फोर्स 2’ में नजर आनेवाली हैं. फिल्‍म में वे एक्‍शन सीन करती नजर आयेंगी. फिल्‍म में उनके अलावा जॉन अब्राहम भी मुख्‍य भूमिका में हैं. साथ ही वे फिल्‍म ‘अकीरा’ में अपने पिता शत्रुघ्‍न सिन्‍हा के साथ नजर आयेंगी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola