ePaper

ट्वीटर पर सोनम कपूर के फॉलोअर्स की संख्या 8 लाख के पार

Updated at : 24 Dec 2015 3:13 PM (IST)
विज्ञापन
ट्वीटर पर सोनम कपूर के फॉलोअर्स की संख्या 8 लाख के पार

मुंबई : सोशल साइट ट्वीटर पर बॉलीवुड अभिनेत्री सोनम कपूर के फॉलोअरों की संख्या 8 लाख के पार चली गयी है. सोनम ने इसके लिए अपने प्रशंसको का आभार प्रकट किया है. सोनम जल्‍द ही आगामी फिल्‍म ‘नीरजा’ में नजर आनेवाली है. फिल्‍म में उन्‍होंने एयरहोस्‍टेस नीरजा भनोट का किरदार निभाया है. फिल्‍म का ट्रेलर […]

विज्ञापन

मुंबई : सोशल साइट ट्वीटर पर बॉलीवुड अभिनेत्री सोनम कपूर के फॉलोअरों की संख्या 8 लाख के पार चली गयी है. सोनम ने इसके लिए अपने प्रशंसको का आभार प्रकट किया है. सोनम जल्‍द ही आगामी फिल्‍म ‘नीरजा’ में नजर आनेवाली है. फिल्‍म में उन्‍होंने एयरहोस्‍टेस नीरजा भनोट का किरदार निभाया है. फिल्‍म का ट्रेलर रिलीज हो चुका है.

सोनम ने लिखा, ‘ट्वीटर पर हमारा परिवार 8 लाख के पार…समर्थन के लिए आप सभी दोस्तों को धन्यवाद….’ सोनम कपूर 2009 में ट्वीटर से जुडी थी. हालांकि, सोनम के फॉलोअर्स की संख्या अभी भी दीपिका पादुकोण और प्रियंका चोपड़ा से काफी कम है.

हाल ही में सोनम फिल्‍म ‘प्रेम रतन धन पायो’ में नजर आई थी. फिल्‍म में उनके आपोजिट सलमान खान थे. वहीं सोनम के लिए यह दोहरी खुशी है क्‍योंकि आज उनके पापा अनिल कपूर का जन्‍मदिन भी है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola