नरगिस फाखरी के विज्ञापन को लेकर सोशल मीडिया पर बवाल

इस्लामाबाद : पाकिस्तान के एक उर्दू अखबार ‘जंग’ में अभिनेत्री नरगिस फाखरी के छपे विज्ञापन को लेकर सोशल मीडिया पर बवाल मच गया है. यहां के लोगों ने इसकी भरपूर निंदा करते हुए इसे घटिया और बेतुका बताया. एक अखबार ‘द एक्सप्रेस ट्रिब्यून’ के मुताबिक पत्रकारों सहित कई लोगों ने इस विज्ञापन को घटिया बताया. […]
इस्लामाबाद : पाकिस्तान के एक उर्दू अखबार ‘जंग’ में अभिनेत्री नरगिस फाखरी के छपे विज्ञापन को लेकर सोशल मीडिया पर बवाल मच गया है. यहां के लोगों ने इसकी भरपूर निंदा करते हुए इसे घटिया और बेतुका बताया. एक अखबार ‘द एक्सप्रेस ट्रिब्यून’ के मुताबिक पत्रकारों सहित कई लोगों ने इस विज्ञापन को घटिया बताया.
नरगिस इस विज्ञापन में लाल रंग की ड्रेप पहनकर मोबाइल हाथ में लिये हुए हैं. पाकिस्तानी पत्रकार अंसार अब्बासी ने सोशल साइट ट्विटर पर इस विज्ञापन की कड़ी निंदा की और लिखा,’ मैं ‘जंग’ के बेतुका फ्रंट पेज के विज्ञापन के लिए जंग समूह के प्रबंधन का कड़ा विरोध करता हूं.’
My strong protest to top jang group management for this absurd front page ad in today's jang. pic.twitter.com/M5SRc1p3H7
— Ansar Abbasi (@AnsarAAbbasi) December 20, 2015
इसके बाद उनके साथ कई और लोगों ने विज्ञापन का विरोध करते हुए ट्वीट किया और अंसार अब्बासी की बातों का समर्थन किया.वहीं उमनो ने लिखा,’ आप नरगिस की तस्वीर लगाकर अखबार को गंदा क्यों कर रहे हैं.’ मिर्जा लामेर किंग ने लिखा,’ आज नरगिस फाखरी की तस्वीर लगी है कल सनी लियोन की तस्वीर छपेगी.’
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




