सलमान को बोल्ड भूमिका निभाने वाली लडकियां नहीं है पसंद : जरीन खान

Updated at : 12 Dec 2015 1:44 PM (IST)
विज्ञापन
सलमान को बोल्ड भूमिका निभाने वाली लडकियां नहीं है पसंद : जरीन खान

मुंबई : बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान के साथ ‘कैरेक्टर ढीला’ गाने में नजर आ चुकी अभिनेत्री जरीन खान का कहना है कि दबंग खान को बोल्ड किरदार निभाने वाली अभिनेत्रियां पसंद नहीं है. हाल ही में रिलीज हुई ‘हेट स्टोरी 3′ में जरीन एक बोल्ड अंदाज में नजर आ रही हैं. जरीन ने कहा कि […]

विज्ञापन

मुंबई : बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान के साथ ‘कैरेक्टर ढीला’ गाने में नजर आ चुकी अभिनेत्री जरीन खान का कहना है कि दबंग खान को बोल्ड किरदार निभाने वाली अभिनेत्रियां पसंद नहीं है. हाल ही में रिलीज हुई ‘हेट स्टोरी 3′ में जरीन एक बोल्ड अंदाज में नजर आ रही हैं. जरीन ने कहा कि अभी तक उन्हें ‘दबंग’ अभिनेता की फिल्म पर राय नहीं मिली है.

जरीन ने कहा, ‘मुझे नहीं पता कि उन्होंने फिल्म देखी है या नहीं. मैं फिल्म के प्रचार में व्यस्त थी और वो भी अपने कामों में मसरुफ हैं. सच्च कहूं तो मैंने उनसे फिल्म देखने को कहा भी नहीं क्योंकि मैं उनसे डरी हुई हूं. उन्हें लडकियों को बोल्ड किरदार निभाना पसंद नही है.’

जरीन ने बताया कि बोल्ड किरदार निभाने के बावजूद भी उन्हें ‘कॉमेडी और महिलाओं पर आधारित’ फिल्मों के प्रस्ताव मिल रहे हैं. उन्होंने कहा, ‘रुढिबद्ध होना अभिनेता के पर निर्भर करता है. ‘हेट स्टोरी 3′ केवल एक कामोत्तेजक ही नही हैं बल्कि उसकी कहानी भी काफी प्रभावशाली है. इसमें किसी तरह का ठप्पा लगने का सवाल ही नहीं उठता. मुझे कॉमेडी फिल्मों और महिलाओं पर आधारित फिल्मों के भी प्रस्ताव मिल रहे हैं.’

‘हेट स्टोरी 3′ को मिल रही दर्शकों की सराहना के बाद जरीन ने यहां फिल्म का आगे भी हिस्सा बनने की इच्छा जताई.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola