हिट एंड रन मामला : इन दलीलों की वजह से बरी हो गये सलमान खान

मुबंई : बंबई उच्च न्यायालय ने आज बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान को वर्ष 2002 के हिट एंड रन मामले में सभी आरोपों से बरी कर दिया. इस मामले में सत्र न्यायालय ने उन्हें दोषी ठहराया था और पांच वर्ष के जेल की सजा मुकर्रर की थी. फैसले को सुनते समय सलमान की आंखों में आंसू […]
मुबंई : बंबई उच्च न्यायालय ने आज बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान को वर्ष 2002 के हिट एंड रन मामले में सभी आरोपों से बरी कर दिया. इस मामले में सत्र न्यायालय ने उन्हें दोषी ठहराया था और पांच वर्ष के जेल की सजा मुकर्रर की थी. फैसले को सुनते समय सलमान की आंखों में आंसू आ गये. नीले और सफेद रंग की कमीज पहने सलमान दोपहर करीब डेढ बजे अदालत पहुंचे. पुलिस ने उच्च न्यायालय परिसर के आसपास सुरक्षा कडी कर दी थी. इन दलीलों की वजह से सलमान को बरी कर दिया…
1. इस बात की पुष्टि नहीं हो पाई कि दुर्घटना के वक्त सलमान नशे में थे.
2. सलमान टोयोटा लैंड क्रूजर चला रहे थे इसका कोई सबूत नहीं.
3. पूर्व पुलिस अंगरक्षक और अहम प्रत्यक्षदर्शी रवींद्र पाटिल की मजिस्ट्रेट के सामने दर्ज कराई गई गवाही पर संदेह प्रकट किया.
4. दुर्घटना के बाद टायर फटने की बात भी गलत साबित हुई.
5. मामले की सुनवाई के दौरान निचली अदालत द्वारा लापरवाही बरती गई.
6. अभियोजन पक्ष अपीलकर्ता आरोपी (सलमान खान) के खिलाफ सभी आरोपों में अपना मामला साबित करने में असफल रहा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




