राष्ट्रगान सम्मान का भाव जगाता है : फरहान अख्तर
Updated at : 02 Dec 2015 7:59 PM (IST)
विज्ञापन

मुंबई : राष्ट्रगान को लेकर विवाद के बीच अभिनेता फरहान अख्तर ने आज कहा कि राष्ट्रगान उनमें सम्मान का भाव जगाता है और जब भी बजता है वह खडे हो जाते हैं. हाल में एक वीडियो में दिखा था कि मुंबई के उपनगर में राष्ट्रगान बजने के दौरान खडा नहीं होने पर एक परिवार को […]
विज्ञापन
मुंबई : राष्ट्रगान को लेकर विवाद के बीच अभिनेता फरहान अख्तर ने आज कहा कि राष्ट्रगान उनमें सम्मान का भाव जगाता है और जब भी बजता है वह खडे हो जाते हैं.
हाल में एक वीडियो में दिखा था कि मुंबई के उपनगर में राष्ट्रगान बजने के दौरान खडा नहीं होने पर एक परिवार को सिनेमा हॉल से बाहर चले जाने को कहा गया। इससे जुडा एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया.
यहां संवाददाताओं से बात करते हुए फरहान ने कहा, ‘‘सुप्रीम कोर्ट का आदेश है कि राष्ट्रगान बजाए जाने के दौरान एक व्यक्ति को क्या करना चाहिए। यह किसी व्यक्ति पर निर्भर करता है कि वह इस आदेश का पालन करना चाहता है या नहीं।” उन्होंने कहा , ‘‘मैं अपने से जवाब दे सकता हूं। जब मैं राष्ट्रगान सुनता हूं तो खडा हो जाउंगा क्योंकि यह सम्मान का भाव जगाता है.”
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




