ePaper

रणबीर ने पाकिस्तानी फिल्मों में काम करने की इच्छा जताई

Updated at : 21 Nov 2015 10:32 AM (IST)
विज्ञापन
रणबीर ने पाकिस्तानी फिल्मों में काम करने की इच्छा जताई

लाहौर : बॉलीवुड अभिनेता रणबीर कपूर ने पाकिस्तानी फिल्म करने की इच्छा जतायी है. फिल्म ‘तमाशा’ के प्रमोशन के लिए रणबीर और दीपिका पादुकोण शुक्रवार को वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए पाकिस्तानी मीडिया से बातचीत कर रहे थे. उनकी फिल्म 27 नवंबर को भारत और पाकिस्तान दोनों देशों में रिलीज होगी. रणबीर ने कहा कि वह […]

विज्ञापन

लाहौर : बॉलीवुड अभिनेता रणबीर कपूर ने पाकिस्तानी फिल्म करने की इच्छा जतायी है. फिल्म ‘तमाशा’ के प्रमोशन के लिए रणबीर और दीपिका पादुकोण शुक्रवार को वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए पाकिस्तानी मीडिया से बातचीत कर रहे थे. उनकी फिल्म 27 नवंबर को भारत और पाकिस्तान दोनों देशों में रिलीज होगी.

रणबीर ने कहा कि वह पाकिस्तानी फिल्म में काम करना चाहते हैं. उन्होंने कहा, ‘अच्छी कहानी के साथ बढिया फिल्म मिलने पर मैं काम कर सकता हूं.’ ‘तमाशा’ में रणबीर और दीपिका की हिट जोड़ी एकबार फिर वापसी करने जा रही है. दोनों ने इससे पहले फिल्‍म ‘ये जवानी है दीवानी’ में काम कर चुके हैं. फिल्‍म ने बॉक्‍स ऑफिस पर अच्‍छी कमाई की थी.

रणबीर इसके अलावा जल्‍द ही अनुराग कश्‍यम की फिल्‍म ‘जग्‍गा जासूस’ में दिखाई देंगे. इस फिल्‍म में उनके आपोजिट कैटरीना कैफ मुख्‍य भूमिका में नजर आयेंगे. ‘तमाशा’ 27 नवंबर को सिनेमाघरों में दस्‍तक देगी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola