दिलवाले के नये गीत से यादों में खोए करण जौहर
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

मुंबई : अभिनेता शाहरुख खान और काजोल आने वाली ‘दिलवाले’ फिल्म की ‘गेरुआ’ गीत में रोमांस का जादू बिखेरने वाले हैं और फिल्म निर्माता करण जौहर इसे देख कर यादों में खो गये हैं. 43 वर्षीय फिल्म निर्माता अपनी ‘कभी खुशी कभी गम…’ फिल्म के लोकप्रिय रोमांटिक गीत ‘सूरज हुआ मध्यम’ में इन अभिनेताओं के […]
विज्ञापन
मुंबई : अभिनेता शाहरुख खान और काजोल आने वाली ‘दिलवाले’ फिल्म की ‘गेरुआ’ गीत में रोमांस का जादू बिखेरने वाले हैं और फिल्म निर्माता करण जौहर इसे देख कर यादों में खो गये हैं. 43 वर्षीय फिल्म निर्माता अपनी ‘कभी खुशी कभी गम…’ फिल्म के लोकप्रिय रोमांटिक गीत ‘सूरज हुआ मध्यम’ में इन अभिनेताओं के साथ की गयी शूटिंग के दिनों के ख्यालों में खो गये हैं.
करण ने एक तस्वीर के साथ ट्वीट की है और लिखा है कि गेरुआ शानदार है और इसे देख कर पुरानी कई सारी यादें ताजा हो गयी हैं. इस तस्वीर में गीत के कोरियोग्राफर फराह खान के साथ करण नजर आ रहे हैं और शाहरुख उनकी तस्वीर ले रहे हैं. इस गीत की अधिकांश शूटिंग आइसलैंड में की गयी है और संगीतकार प्रीतम के तैयार किये गये संगीत पर शाहरुख और काजोल रोमांस करते नजर आ रहे हैं. प्रीतम ने इस गीत के बोल लिखे हैं और अंतरा मित्रा एवं अरजीत सिंह ने गीत को अपनी आवाज दी हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










