ePaper

जन्‍मदिन विशेष : ''मिस इंडिया'' जूही चावला के बारे में जानें 10 दिलचस्‍प बातें

Updated at : 13 Nov 2015 11:42 AM (IST)
विज्ञापन
जन्‍मदिन विशेष : ''मिस इंडिया'' जूही चावला के बारे में जानें 10 दिलचस्‍प बातें

अपनी दिलकश और चुलबुली अदाओं से दर्शकों के दिलों में राज करनेवाली अभिनेत्री जूही चावला आज अपना 48वां जन्‍मदिन मना रही हैं. उनका जन्‍म 13 नवंबर को 1967 को पंजाब में हुआ था. उनके पिता एस.चावला एक डॉक्‍टर थे. फिल्‍म ‘हम है राही प्‍यार के’ की एक चुलबुली लड़की हो या फिर ‘बोल राधा बोल’ […]

विज्ञापन

अपनी दिलकश और चुलबुली अदाओं से दर्शकों के दिलों में राज करनेवाली अभिनेत्री जूही चावला आज अपना 48वां जन्‍मदिन मना रही हैं. उनका जन्‍म 13 नवंबर को 1967 को पंजाब में हुआ था. उनके पिता एस.चावला एक डॉक्‍टर थे. फिल्‍म ‘हम है राही प्‍यार के’ की एक चुलबुली लड़की हो या फिर ‘बोल राधा बोल’ की गांव की एक अल्हड़ युवती हो, जूही ने कई फिल्‍मों में अपनी बेहतरीन अदाकारी का परिचय दिया. जानें जूही चावला के बारे में 10 दिलचस्‍प बातें…

1. जूही चावला ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा लुधियाना से की थी. वर्ष 1984 में वे ‘मिस इंडिया’ चुनी गई थी.

2. जूही ने अपने फिल्‍मी करियर की शुरूआत फिल्‍म ‘सल्‍तनत’ से की थी. मुकुल आनंद के निर्देशन में बनी इस फिल्म में धर्मेंद्र और सनी देओल ने मुख्य भूमिका निभाई थी. यह फिल्‍म बॉक्‍स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं कर पाई थी.

3. उन्‍होंने वर्ष 1987 में साउथ के मशहूर डायरेक्टर रविचंद्रन की फिल्‍म ‘प्रेमलोका’ में काम किया जो उस उस साल की ब्‍लॉकबस्‍टर साबित हुई.

4. इसके बाद खर साल तक वे सिनेजगत से दूर रही. इसके बाद वर्ष 1988 में नासिर हुसैन के बैनर तले बनी फिल्म ‘कयामत से कयामत तक’ से एक शानदार वापसी की. इस फिल्‍म के लिए उन्‍हें नवोदित अभिनेत्री के फिल्म फेयर पुरस्कार से नवाजा गया.

5. वर्ष 1990 में उन्‍होंने ‘प्रतिबंध’ और ‘स्‍वर्ग’ जैसी फिल्‍मों में काम किया. ‘स्‍वर्ग’ में गोविंदा और राजेश खन्‍ना ने मुख्‍य भूमिका निभाई थी. वहीं ‘प्रतिबंध’ राजनीति पर आधारित हैं. इस फिल्‍म के लिए वे सर्वश्रेष्‍ठ अभिनेत्री के फिल्म फेयर पुरस्कार के लिए भी नामांकित हुई थी.

6. वर्ष 1992 में जूही ने कई अलग-अलग भूमिकाओं वाली फिल्‍मों में काम किया. जिनमें ‘बोल राधा बोल’, ‘मेरे सजना साथ निभाना’ और ‘बेवफा से वफा’ जैसी कई फिल्‍में शामिल है.

7. महेश भट्ट के निर्देशन में बनी वर्ष 1993 की फिल्‍म ‘हम है राही प्‍यार के’ में दर्शकों ने जूही चावला के चुलबुले अंदाज को खासा पसंद किया. फिल्‍म में उनके आपोजिट आमिर खान ने काम किया था. इस फिल्‍म के लिए उन्‍हें पहली बार सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री के फिल्म फेयर पुरस्कार से सम्‍मानित किया गया.

8. वर्ष 1993 में ही उन्‍होंने यश चोपड़ा की फिल्‍म ‘डर’ में काम किया. यह फिल्‍म बॉक्‍स ऑफिस पर सुपरहिट साबित हुई थी. वर्ष 1997 में उन्‍होंने उद्योगपति जय मेहता से शादी कर ली. इसके बाद उन्‍होंने निर्देशन के क्षेत्र में कदम रखा.

9. जूही चावला ने शाहरुख खान के साथ मिलकर ‘ड्रीम्स अनलिमिटेड’ बैनर की स्थापना की. इस बैनर तले ‘चलते चलते’, ‘फिर भी दिल है हिंदुस्तानी’ और ‘अशोका’ जैसी फिल्‍मों का निर्माण किया. तीनों ही फिल्‍मों में शाहरुख खान ने मुख्‍य भूमिका निभाई थी.

10. जूही ने अपने सिने करियर में लगभग 80 से ज्‍यादा फिल्‍मों में काम किया. दर्शकों ने उनकी और आमिर की जोड़ी को पर्दे पर खासा पसंद किया. जूही जल्‍द ही आगामी फिल्‍म ‘चॉक एंड डस्‍टर’ में नजर आयेंगी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola