अबराम को मेरी और काजोल की जोड़ी पसंद नहीं है : शाहरुख

मुंबई : काजोल के साथ शाहरुख की केमिस्टरी सभी को पसंद है लेकिन अभिनेता को लगता है कि उनके सबसे छोटे बेटे अबराम उन दोनों की जोडी के प्रशंसक नहीं हैं. शाहरुख और काजोल एक बार फिर करीब पांच साल बाद ‘दिलवाले’ में साथ दिखेंगे. फिल्म का निर्देशन रोहित शेट्टी ने किया है. यह पूछे […]
मुंबई : काजोल के साथ शाहरुख की केमिस्टरी सभी को पसंद है लेकिन अभिनेता को लगता है कि उनके सबसे छोटे बेटे अबराम उन दोनों की जोडी के प्रशंसक नहीं हैं. शाहरुख और काजोल एक बार फिर करीब पांच साल बाद ‘दिलवाले’ में साथ दिखेंगे. फिल्म का निर्देशन रोहित शेट्टी ने किया है.
यह पूछे जाने पर कि काजोल और उनकी जोडी के बारे में उनके बच्चे क्या सोचते हैं इस पर शाहरुख ने कहा, ‘हमलोग जो कुछ भी शूटिंग करते हैं रोहित हमें दिखाते हैं कि हमने उस दिन क्या शूटिंग की. फिल्म में एक दृश्य है जिसमें मुझे चोट लग जाती है और अबराम को लगता है कि यह काजोल के कारण हुआ. इससे वह काफी परेशान हो गया. उसने काजोल की ओर देखा और अपनी तोतली भाषा में कहा, ‘पापा तूथ गया’ (पापा टूट गया). मुझे लगता है कि उसके लिए हमारा मिलना अच्छा नहीं था.’
वर्ष 2010 में आई ‘माई नेम इज खान’ के बाद रोहित शेट्टी निर्देशित इस रोमांटिक-कॉमेडी फिल्म से पर्दे की यह जबर्दस्त जोडी की वापसी कर रही है. काजोल ने कहा, ‘हमने कभी खुद को गंभीरता से नहीं लिया. बस मस्ती करते हैं… और बहुत अच्छे दोस्त हैं, जो पर्दे पर भी साफ नजर आता है..’
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




