ePaper

देखें शाहरुख-काजोल की रोमांटिक कैमेस्‍ट्री, ''दिलवाले'' का ट्रेलर रिलीज

Updated at : 10 Nov 2015 10:16 AM (IST)
विज्ञापन
देखें शाहरुख-काजोल की रोमांटिक कैमेस्‍ट्री, ''दिलवाले'' का ट्रेलर रिलीज

नयी दिल्‍ली : दर्शकों का इंतजार खत्‍म हुआ और रोहित शेट्टी की आगामी फिल्‍म ‘दिलवाले’ का ट्रेलर लॉन्‍च हो गया है. ट्रेलर में शाहरुख खान और काजोल की शानदार कैमेस्‍ट्री नजर आ रही है. वरुण धवन और कृति शैनन की नयी जोड़ी भी दर्शकों को पसंद आयेगी. शाहरुख-काजोल इस फिल्‍म में पांच साल बाद दोबारा […]

विज्ञापन

नयी दिल्‍ली : दर्शकों का इंतजार खत्‍म हुआ और रोहित शेट्टी की आगामी फिल्‍म ‘दिलवाले’ का ट्रेलर लॉन्‍च हो गया है. ट्रेलर में शाहरुख खान और काजोल की शानदार कैमेस्‍ट्री नजर आ रही है. वरुण धवन और कृति शैनन की नयी जोड़ी भी दर्शकों को पसंद आयेगी. शाहरुख-काजोल इस फिल्‍म में पांच साल बाद दोबारा वापसी कर रहे हैं.

शाहरुख और काजोल की अवतार नया नजर आ रहा है लेकिन दोनों के रोमांस का जादू बरकरार है. वहीं वरुण और कृति के बीच भी रोमांटिक सीन फिल्‍माये गये हैं. वरुण ने फिल्‍म में शाहरुख के छोटे भाई को किरदार‍ निभाया है जो अपने भाई के लिए अपने प्‍यार तक को छोड़ सकता है. वरुण को चॉकलेटी अवतार फिर एकबार पर्दे पर देखने को मिलेगा.

रोहित ने हमेशा से ही अपनी फिल्‍मों से दर्शकों का खूब मनोरंजन किया है. इस बार भी वे ‘दिलवाले’ से दर्शकों के लिए रोमांस और एक्‍शन को तोहफा लेकर आये हैं. दर्शक भी शाहरुख-काजोल की शानदार कैमेस्‍ट्री दोबारा देखने के लिए बेहद उत्‍साहित हैं. ट्रेलर के अंत में शाहरुख का रोमांटिक होकर काजोल को कहना ‘मीरा, आज के बाद मुझे अपना चेहरा कभी मत दिखाना…जान ले लूंगा’ फिर से आपको उनका दीवाना बना देगा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola