ePaper

तो क्‍या ऋतिक-सुजैन के तलाक का कारण है ''ड्रग्‍स''! देखें वीडियो

Updated at : 24 Oct 2015 4:01 PM (IST)
विज्ञापन
तो क्‍या ऋतिक-सुजैन के तलाक का कारण है ''ड्रग्‍स''! देखें वीडियो

बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता ऋतिक रौशन का उनकी पत्नी सुजैन खान से तलाक हो गया है. यह तलाक आपसी सहमति से हुआ था. दोनों के अलग होने के कई कारण सामने आ रहा है. वहीं सूत्रों की मानें तो दोनों के तलाक का कारण ड्रग्‍स है. खबरों के अनुसार सुजैन को ड्रग्‍स की लत लग […]

विज्ञापन

बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता ऋतिक रौशन का उनकी पत्नी सुजैन खान से तलाक हो गया है. यह तलाक आपसी सहमति से हुआ था. दोनों के अलग होने के कई कारण सामने आ रहा है. वहीं सूत्रों की मानें तो दोनों के तलाक का कारण ड्रग्‍स है. खबरों के अनुसार सुजैन को ड्रग्‍स की लत लग गई थी. जिस कारण ऋतिक ने सुजैन से तलाक ले लिया.

ऋतिक और सुजैन खान के दो बेटे हैं. कोर्ट के फैसले के अनुसार बच्चों की कस्टडी दोनों के पास रहेगी. हालांकि ये दोनों वर्ष 2013 से ही अलग-अलग रह रहे थे. इन दोनों की शादी वर्ष 2000 में हुई थी. ऋतिक रौशन मशहूर अभिनेता राकेश रौशन के पुत्र हैं जबकि सुजैन खान अभिनेता संजय खान की बेटी हैं. इनदोनों के बच्चों का नाम रेहान और रिदान है.

ऋतिक और सुजैन खान को बॉलीवुड की एक सफल जोड़ी के नाम से जाना जाता था लेकिन दोनों के तलाक ने सबको हैरान कर दिया. कुछ दिनों पहले ऐसी खबरें भी आ रही थी कि सुजैन दूसरी शादी करनेवाली हैं. लेकिन सुजैन ने खुद इस बात का खंडन किया था और उनका कहना था कि वो अकेली ही रहना चाहती है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Tags

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola