जन्मदिन पर प्रशंसकों का प्यार पाकर अभिभूत :अमिताभ बच्चन
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

मुंबई: महानायक अमिताभ बच्चन ने कहा कि वह अपने 73वें जन्मदिन पर प्रशसंकों की ओर से मिली शुभकामनाएं और बधाइयों से अभिभूत महसूस कर रहे हैं.बच्चन ने अपने प्रशंसकों का शुक्रिया ट्विटर पर अदा किया और कहा कि इतनी शुभकामनाएं पाकर उनके पास कहने के लिए शब्द नहीं बचे हैं. उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘मैं इस […]
विज्ञापन
मुंबई: महानायक अमिताभ बच्चन ने कहा कि वह अपने 73वें जन्मदिन पर प्रशसंकों की ओर से मिली शुभकामनाएं और बधाइयों से अभिभूत महसूस कर रहे हैं.बच्चन ने अपने प्रशंसकों का शुक्रिया ट्विटर पर अदा किया और कहा कि इतनी शुभकामनाएं पाकर उनके पास कहने के लिए शब्द नहीं बचे हैं.
उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘मैं इस क्षण यही कह सकता हूं . जन्मदिन पर आपके स्नेह और शुभकामनाएं पाकर मैं बहुत अभिभूत महसूस कर रहा हूं.” हर साल की तरह इस बार भी कल 11 अक्तूबर को अमिताभ के जन्मदिन पर उनके बंगले को फूलों से सजाया गया था और सैकडों प्रशंसक अपने पसंदीदा अभिनेता की एक झलक पाने को बंगले के बाहर जमा थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










