ऑस्कर के लिए ‘कोर्ट'' के चयन को लेकर बेहद खुश हैं नवाजुद्दीन

मुंबई : बॉलीवुड अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दकी ने 88 वें ऑस्कर पुरस्कार के दौरान बेहतरीन विदेशी फिल्म की श्रेणी में एक उत्कृष्ट फिल्म के रुप में ‘कोर्ट’ के चयन का स्वागत किया है. 41 वर्षीय अभिनेता की फिल्म ‘बजरंगी भाईजान’ भी इस श्रेणी के लिए दौड में थी. उन्होंने बताया कि कोर्ट के चयन से वह […]
मुंबई : बॉलीवुड अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दकी ने 88 वें ऑस्कर पुरस्कार के दौरान बेहतरीन विदेशी फिल्म की श्रेणी में एक उत्कृष्ट फिल्म के रुप में ‘कोर्ट’ के चयन का स्वागत किया है. 41 वर्षीय अभिनेता की फिल्म ‘बजरंगी भाईजान’ भी इस श्रेणी के लिए दौड में थी. उन्होंने बताया कि कोर्ट के चयन से वह खुश हैं.
नवाज ने बताया, ‘मैं काफी खुश हूं कि ‘कोर्ट’ ऑस्कर में भारत के अधिकारिक प्रविष्टि है. यह एक शानदार फिल्म है और यह अद्धभूत है कि एक बेहतरीन फिल्म का चयन किया गया है. कभी-कभार चयन अच्छा होता है और कभी नहीं होता लेकिन इस बार बहुत बेहतरीन पसंद है.’
पिछले साल 87 वें अकादमी पुरस्कार के दौरान देश के तरफ से नवाजुद्दीन सिद्दकी की फिल्म ‘लायर्स डाइस’ भेजी गयी थी लेकिन उनकी और इरफान के अभिनय से सजी ‘द लंचबॉक्स’ फिल्म को नहीं भेजने को लेकर 2013 में विवाद हो गया था. नवाजुद्दीन सिद्दकी की अगली फिल्म शाहरुख खान के साथ ‘रईस’ आने वाली है.
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




