ePaper

VIDEO : धोखाधड़ी के आरोप में अभिनेता रणबीर-फरहान के खिलाफ FIR दर्ज

Updated at : 22 Sep 2015 12:44 PM (IST)
विज्ञापन
VIDEO : धोखाधड़ी के आरोप में अभिनेता रणबीर-फरहान के खिलाफ FIR दर्ज

लखनऊ : बॉलीवुड अभिनेता रणबीर कपूर और फरहान अख्‍तर के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है. दोनों के खिलाफ धोखाधड़ी को बढावा देने को प्रचार करने का आरोप लगाया गया है. आपको बता दें कि दोनों अभिनेता ऑनलॉइन शापिंग कंपनी का एड करते हैं. पुलिस सूत्रों के हवाले से आई खबर के अनुसार लखनऊ के […]

विज्ञापन

लखनऊ : बॉलीवुड अभिनेता रणबीर कपूर और फरहान अख्‍तर के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है. दोनों के खिलाफ धोखाधड़ी को बढावा देने को प्रचार करने का आरोप लगाया गया है. आपको बता दें कि दोनों अभिनेता ऑनलॉइन शापिंग कंपनी का एड करते हैं. पुलिस सूत्रों के हवाले से आई खबर के अनुसार लखनऊ के केशवनगर इलाके के रहने वाले वकील रजत बंसल ने 19 सितंबर को मडियाव पुलिस स्टेशन में एफआईआर दर्ज कराई है.

वहीं यह भी बताया जा रहा है कि बंसल ने ‘askmebazaar.com’ के निदेशकों और सीईओ तक के सभी लोगों के खिलाफ भी एफआईआर दर्ज कराई गई है. बंसल ने दर्ज एफआईआर में आरोप लगाया है कि उन्‍होंने ‘askmebazaar.com’ से 23 अगस्‍त को 40 इंच का एक एलईडी टीवी बुक करवाया था. उन्‍होंने टीवी के लिए ऑनलाइन ही 29,999 का पेमेंट भी कंपनी को कर दिया था.

कंपनी के शर्त के अनुसार 10 दिन के अंदर ही टीवी उनके घर पहुंच जाना था. लेकिन जब डिलीवरी नहीं हुई तो उन्‍होंने कंपनी ने कस्‍टमर केयर से बात की कई अफसरों से भी बात की इसके बाद उन्‍होंने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई.

रजत बंसल का कहना है कि,’ फरहान अख्‍तर और रणबीर कपूर जैसे सेलीब्रिटी इस कंपनी का प्रचार करते है जिससे लोग उनकी जाल में फंस जाते हैं. यह कंपनी लोगों को बिल तो थमा देती है लेकिन सामानों की डिलीवरी सही समय पर नहीं करती.’ फिलहाल पुलिस मामले की पूरी जांच कर रही है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola